![]()
भास्कर न्यूज | बगोदर बगोदर थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीटी रोड स्थित औरा के पास 16 मवेशियों से लदे एक मिनी ट्रक को जब्त किया है। वाहन में 10 गाय और छह बछड़े मिले। पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित हजारीबाग गौशाला भेज दिया है। वहीं चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को सूचना मिली थी कि बिहार से पश्चिम बंगाल की ओर एक मिनी ट्रक में मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जीटी रोड पर औरा के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मिनी ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में ट्रक के अंदर बड़ी संख्या में मवेशी मिले। पुलिस ने चालक से पशुओं के परिवहन से संबंधित कागजात की मांग की, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रक सहित सभी 16 मवेशियों को जब्त कर लिया और उन्हें हजारीबाग गौशाला भेज दिया। चालक को हिरासत में लेकर बगोदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मवेशियों को किस उद्देश्य से और किन लोगों के निर्देश पर बिहार से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था।
Source link