Today Weather Live: देश में मानसून इस बर अलग ही रंग दिखा रहा है. कभी रौद्र रूप धारण कर लेता है तो कभी बारिश ही नहीं होती है. लेकिन 5 अगस्त से मौसम का मिजाज कई राज्यों में बिगड़ा रहने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों पर है. यहां बारिश के साथ 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में मौसम को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है. खासकर उन लोगों को सावधानी बरतनी होगी, जिन्हें लंबी दूरी की यात्रा करनी है. खुले इलाकों में रहने वाले लोगों और किसानों के लिए भी बिजली गिरने और तेज आंधी का खतरा बना हुआ है.
पंजाब और हरियाणा में मानसूनी बारिश का दौर जारी है. (AP)
- देश के कई हिस्सों में इस समय मानसून पूरी तरह सक्रिय है. मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है. तेज हवाओं के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर ढांचे जोखिम बढ़ा सकते हैं. खासकर ग्रामीण इलाकों में किसानों को मौसम बिगड़ने पर खेतों में जाने से बचना चाहिए. दूसरी तरफ शहरों में जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी बढ़ सकती है. दिल्ली-NCR जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हवा का असर दिखाई देगा, जबकि यूपी और बिहार में कई जिलों में भारी बारिश की स्थिति बन सकती है.
- मौसम का यह सिस्टम सिर्फ उत्तर भारत तक सीमित नहीं है. मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश और आंधी का असर देखने को मिलेगा. दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश जारी रहने की संभावना है. समुद्र के आसपास रहने वालों के लिए तेज हवाओं और ऊंची लहरों का खतरा भी बना हुआ है. ऐसे में 5 अगस्त को मौसम का हाल जानना सिर्फ जानकारी की बात नहीं है, बल्कि यात्रा और रोजमर्रा की गतिविधियों की प्लानिंग के लिए भी जरूरी है.
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट
दिल्ली में 5 अगस्त को मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. IMD ने राजधानी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी सामने आ सकती है. दिल्ली से सटे NCR के हिस्सों में भी मौसम का असर दिखाई देगा. तेज हवा और बिजली चमकने के दौरान लोगों को सावधानी बरतनी होगी.
UP में गरज-चमक के साथ बरसेगा पानी, 60 KM की रफ्तार से हवा
उत्तर प्रदेश में 5 अगस्त को मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है. सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मुरादाबाद, कानपुर, बिजनौर, बहराइच, बलरामपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, बाराबंकी, अमेठी, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सीतापुर और देवरिया समेत कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. तेज बारिश के दौरान सड़क पर दृश्यता कम हो सकती है. ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.
बिहार में मूसलाधार बारिश का दौर, कई जिलों में अलर्ट
बिहार में 5 अगस्त को बारिश का असर काफी व्यापक रहने वाला है. पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, सीवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय में भारी से मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. पटना में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. उत्तर-पश्चिम बिहार के आसपास बने ऊपरी वायु साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर बारिश बढ़ाने में अहम हो सकता है. कई इलाकों में वज्रपात और तेज हवा की स्थिति भी बन सकती है.
मध्य प्रदेश में 5 और 6 अगस्त को मौसम सक्रिय रहने वाला है. (AP)
झारखंड में भारी बारिश के साथ 60 KM तक दौड़ेगी हवा
झारखंड में 5 अगस्त को कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. साहेबगंज, दुमका, देवघर, गिरिडीह, बोकारो, कोडरमा, धनबाद, रामगढ़ और हजारीबाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. रांची में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. ऐसे में लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे जाने से बचना चाहिए.
राजस्थान में बारिश के साथ तूफान, इन जिलों पर नजर
MP में आंधी-बारिश का जोर, कई जिलों में अलर्ट
मध्य प्रदेश में 5 और 6 अगस्त को मौसम सक्रिय रहने वाला है. टीकमगढ़, भिंड, छतरपुर, रीवा, कटनी, सिवनी, बालाघाट, विदिशा और अशोकनगर में आंधी और बारिश की चेतावनी है. भोपाल में 5 अगस्त को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का असर दिखाई दे सकता है. कई जगहों पर अचानक बारिश होने से सड़क और निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन सकती है.
All India weather warning for next 7 days
(i) Isolated heavy to very heavy rainfall likely over Northeast & adjoining East India during next 2 days and isolated heavy rainfall for subsequent 5 days. Isolated extremely heavy rainfall (≥ 21cm) likely over Sub-Himalayan West… pic.twitter.com/gfZwejx27O