भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गोला में श्रावणी मेले का शुभारंभ, पूर्णिमा तक चलेगा




गोला महादेव मंडा के समीप रविवार को श्रावणी मेले का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन संयुक्त रूप से विधायक ममता देवी व सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल के द्वारा नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के बाद लोगों ने मेले में लगी विभिन्न मनोरंजन सुविधाओं का आनंद लिया। मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए झूला, टोरा-टोरा, मौत का कुआं, जल परी, ब्रेक डांस समेत कई तरह के मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं। वहीं महिलाओं और आम लोगों की जरूरत को देखते हुए स्टेशनरी सहित विभिन्न सामग्रियों की दुकानें भी लगाई गई हैं। आयोजनकर्ता पंचम कुशवाहा ने बताया कि श्रावण मास के अंतिम दिन तक मेला चलेगा। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के मनोरंजन और खरीदारी के सामान उपलब्ध कराए गए हैं। मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सोनी, मनोज कोटवार, रजनीश कुमार सिन्हा, गुलाम सरवर, लखेश्वर महतो, अकबर अली, कौसर रजा, अब्दुल लतीफ, गुड़िया देवी, आशा देवी, बलदेव महतो, सुनील राज चक्रवर्ती, मानिक पटेल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top