भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘सीने में तेज दर्द हो रहा है’ : देवेंद्र महतो ने VIDEO...


होमताजा खबरदेश

‘सीने में तेज दर्द हो रहा है’: देवेंद्र महतो ने दिपके को बताई पुलिस की बर्बरता

Last Updated:

Devendra Mahto Abhijeet Dipke: अभिजीत दिपके ने पुलिस के लाठी चार्ज की निंदा करते हुए कहा, “चाहे जंतर-मंतर हो या झारखंड, छात्रों के खिलाफ पुलिस की ऐसी बर्बरता क्रूर और अमानवीय है.” दिपके ने कहा कि CJP पूरी मजबूती से देवेंद्र नाथ महतो और उनके संघर्ष के साथ खड़ा है. उन्होंने महतो को ‘असली हीरो’ बताया और कहा कि यह आंदोलन उनके साहस और मजबूती को सलाम करता है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

'सीने में तेज दर्द हो रहा है': देवेंद्र महतो ने दिपके को बताई पुलिस की बर्बरताZoom

अभिजीत दिपके ने छात्रों पर लाठी चार्ज की निंदा की है. (फाइल फोटो)

Devendra Mahto Abhijeet Dipke: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने सोमवार रात वीडियो कॉल के जरिए झारखंड के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बात की. महतो रांची में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. दिपके ने महतो को सीजेपी का समर्थन देने की बात कही और रांची में विरोध मार्च के दौरान पुलिस की कथित बर्बरता की निंदा की. छात्र नेता महतो, जो रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में नौ दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, खराब सेहत के बावजूद विरोध मार्च में शामिल हुए. उनपर पुलिस ने बर्बरता से लाठीचार्ज कर दिया. इस हमले के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. दिन भर चले विरोध मार्च के बाद, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता महतो को 10 अगस्त को रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

अस्पताल के बिस्तर से भारी दर्द के बीच बोलते हुए, महतो ने दिपके को उस खौफनाक मंजर के बारे में बताया जब पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हिंसक हमला किया. यह एक कड़वा सच है कि जिस इंसान ने शांतिपूर्ण विरोध का रास्ता चुना, उसे इतनी बेरहमी से पीटा गया. पहले से ही भूखे और कमजोर शरीर पर हुए इस लाठीचार्ज के कारण उनके सीने में तेज दर्द और गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी तबीयत अचानक जानलेवा स्थिति में पहुंच गई.

CJP के अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि स्टूडेंट लीडर के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्होंने देर रात महतो से बात की. दिपके का दावा है कि बातचीत के दौरान महतो ने उन्हें बताया कि प्रोटेस्ट मार्च के समय पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया, जिससे उन्हें चोटें आईं. दिपके ने इंस्टाग्राम पर महतो के साथ हुई वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “मैंने देवेंद्र महतो से बात की, जो पिछले 9 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. उन्होंने मुझे बताया कि अस्पताल ले जाए जाने से पहले पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया था, जिससे उन्हें चोटें आईं. उन्हें सीने में दर्द भी हो रहा है.”

छात्रों के आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस के इस रवैये पर अभिजीत दिपके ने भारी नाराजगी जताई है. सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके ने कहा, “चाहे नई दिल्ली का जंतर-मंतर हो या झारखंड की सड़कें, छात्रों पर ऐसी बेरहम पुलिस कार्रवाई बिल्कुल गलत और अमानवीय है. देवेंद्र भाई एक सच्चे हीरो हैं जो छात्रों के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं. सीजेपी उनके इस संघर्ष में पूरी तरह साथ खड़ी है. हम उनके साहस और ताकत को सलाम करते हैं.”

सीजेपी ने मांग की है कि पुलिस की इस कार्रवाई की तुरंत जांच हो और लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए. सीजेपी ने साफ कहा कि डरा-धमकाकर या ताकत के दम पर युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top