भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची-जमशेदपुर समेत कई जिलों में बारिश:14 अगस्त तक राज्य में बारिश की...




झारखंड में मानसून एक्टिव है। ऐसे में राज्य के तकरीबन हर जिले में अच्छी-खासी बारिश हो रही है। मंगलवार को रांची, जमशेदपुर, लातेहार समेत कई जिलों में दोपहर बाद बारिश हुई। वहीं, 14 अगस्त तक बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में बारिश हो सकती है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना है। देखिए बारिश से संबंधित तस्वीरें मौसम विभाग के अनुसार, 14 अगस्त को गुमला, रांची, खूंटी और लोहरदगा और लोतहार में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। जबकि एक स्थान पर भारी बारिश भी रिकॉर्ड की गई। सर्वाधिक बारिश 82.3 एमएम तोरपा (खूंटी) में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top