भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘220000000000 रुपये का घोटाला…’ दिल्ली विधानसभा में राशन पर रण! AAP के...


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली विधानसभा में राशन पर रण! AAP के 8 MLA आउट, 22000 करोड़ के स्कैम का आरोप

Last Updated:

Delhi Assembly News: दिल्ली विधानसभा में कथित राशन घोटाले को लेकर जोरदार हंगामा हुआ. AAP विधायकों ने सब्सिडी वाले चावल की खरीद और वितरण में कथित गड़बड़ी पर चर्चा की मांग की. विवाद बढ़ने के बाद स्पीकर के निर्देश पर AAP के आठ विधायकों को मार्शल आउट कर दिया गया.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

दिल्ली विधानसभा में राशन पर रण! AAP के 8 MLA आउट, 22000 करोड़ के स्कैम का आरोपZoom

दिल्ली विधानसभा में राशन घोटाले को लेकर बीजेपी और आप के बीच जोरदार टकराव देखने को मिला.

दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को कथित राशन घोटाले को लेकर सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी आम आदमी पार्टी के बीच जोरदार टकराव देखने को मिला. दरअसल आप के विधायक ने सब्सिडी वाले चावल की खरीद और वितरण में कथित गड़बड़ी पर सदन में चर्चा कराने की मांग को हंगामा कर रहे थे. मामला इतना गरमा गया कि स्पीकर के निर्देश पर AAP के आठ विधायकों को मार्शलों के जरिए सदन से बाहर कर दिया गया.

AAP विधायकों का आरोप है कि गरीबों के लिए मिलने वाले सस्ते चावल की सप्लाई में बड़े पैमाने पर अनियमितता की तैयारी की जा रही थी. वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया.

चावल पर सदन में खूब बवाल

मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आप विधायकों ने कथित राशन घोटाले का मुद्दा उठाते हुए तत्काल चर्चा की मांग की. विपक्षी विधायक लगातार इस मामले पर सरकार से जवाब मांग रहे थे. हंगामा बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के व्यवहार को अनुचित बताया और स्पष्ट किया कि सदन में इस तरह का आचरण स्वीकार नहीं किया जाएगा. इस के बाद AAP के आठ विधायकों को मार्शल आउट कर दिया गया.

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने AAP के आरोपों को खारिज करते हुए उल्टा विधायक कुलदीप कुमार पर सदन की कार्यवाही के दौरान सदस्यों और अधिकारियों की ओर चावल फेंकने का आरोप लगाया. उन्होंने इसे सदन की अवमानना बताया.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top