भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Kharge News: मैं दलित, मेरे स्टेज का शुद्धिकरण हुआ…मल्लिकार्जुन खरगे का संसद...


होमताजा खबरदेश

स्टेज ‘शुद्धिकरण’ पर संसद में छलका खरगे का दर्द, JP नड्डा बोले- मुझे खेद पर…

Last Updated:

Mallikarjune Kharge News: राज्यसभा में आज यानी गुरुवार को विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को मिला. मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी में स्टेज शुद्धिकरण का मुद्दा उठाया. इस पर सरकार की ओर से जेपी नड्डा ने खेद जताया और कहा कि भाजपा इसकी जांच करेगी.

स्टेज 'शुद्धिकरण' पर संसद में छलका खरगे का दर्द, JP नड्डा बोले- मुझे खेद पर...Zoom

खरगे के ‘शुद्धिकरण’ वाले आरोप पर नड्डा ने जताया खेद, बोले- BJP इसका समर्थन नहीं करती

Mallikarjune Kharge News: आज संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन है. संसद में आज उत्तराखंड के हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे के स्टेज के शुद्धिकरण को लेकर संग्राम दिखा. राज्यसभा में आज यानी गुरुवार को मल्लिकार्जुन खरगे ने स्टेज शुद्धिकरण का मुद्दा उठाया. उन्होंने संसद में अपना दर्द बयां किया. उन्होंने कहा कि वह दलित हैं. इसलिए हल्द्वानी में उनकी रैली वाले स्टेज का शुद्धिकरण किया गया. उन्होंने इसका आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया. इस पर जेपी नड्डा ने खेद जताया और कहा कि भाजपा इसकी जांच कराएगी. हालांकि, भाजपा पर खरगे के आरोपों को उन्होंने खारिज किया.

दरअसल, गुरुवार की सुबह 11 बजे जैसे ही राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई, मल्लिकार्जुन खरगे ने सबसे पहले स्टेज शुद्धिकरण का मसला उठाया. राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान मल्लिकार्जुन ने कहा कि मैं अपने दलित होने का मुद्दा नहीं बनाता, शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया. मैं बरसों से इस सदन में हूं. लेकिन आप छुआछूत बरतते हैं और मेरा अपमान करते हैं.

खरगे का राज्यसभा में छलका शुद्धिकरण वाला दर्द

खरगे ने राज्यसभा में कहा, ‘बड़े दुःख के साथ कहना पड़ता है मैं हल्द्वानी में पब्लिक स्पीच में रामलीला मैदान में भाषण दिया. लाखों लोग वहां पर थे. उस वक्त मैंने किसी समाज का, किसी धर्म का नाम नहीं लिया. केवल मैंने लोगों के समस्याओं को वहां पर बताया मगर मेरी स्पीच के बाद कल उन लोगों ने हवन करके उस स्टेज का शुद्धिकरण किया.’

जेपी नड्डा ने खेद जताया

खरगे के इतना कहने के बाद राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा अपनी सीट से उठे. उन्होंने खरगे के बयान पर सरकार का पक्ष रखा और कहा कि हम इस कृत्य की भत्सर्ना करती है और इसकी जांच करवाई जाएगी. उन्होंने कहा, ‘हमें इसका खेद है. हम इसकी जांच कराएंगे. हम इस कृत्य से सहमत नहीं है.’ हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि फिर भी हम पर आरोप लगाते रहना… सही नहीं है.

चेयरमैन ने क्या कहा?

वहीं, राज्यसभा चेयरमैन ने कहा कि अगर खरगे जी का अपमान होता है, तो यह सबका अपमान है. इस पर खरगे ने कहा कि यह संविधान का अपमान है. इसके बाद तुरंत जेपी नड्डा ने अपनी सीट से खड़े होकर कहा कि यह बहुत दुखद घटना है.  न केवल कांग्रेस के लिए, बल्कि सभी के लिए. खरगे जी ने कहा कि वे बीजेपी के लोग हैं. बीजेपी ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती है.  हम इसकी जांच करेंगे.

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top