Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के रिंग रोड में स्थित मल्हारी रिजॉर्ट शहर की भागदौड़ से दूर सुकून और खूबसूरत नजारों के लिए खास जगह बन चुका है. हाईवे के किनारे होने के बावजूद यहां शोर-शराबा बेहद कम है. चारों तरफ हरियाली, पानी के झरने, खूबसूरत लाइटिंग और खुला गार्डन लोगों को क्वालिटी टाइम बिताने का मौका देता है. खासतौर पर यहां का सनसेट लोगों को आकर्षित करता है. मल्हारी में कपल्स के लिए स्पेशल डेट और डिनर की व्यवस्था की जाती है. यहां डेट को कस्टमाइज भी कराया जा सकता है. पार्टनर के लिए स्पेशल मैसेज या वीडियो बड़े स्क्रीन पर चलवाने की सुविधा भी मिलती है. वहीं, रिजॉर्ट में मॉकटेल्स और मोजिटो के 50 से अधिक फ्लेवर मिलते हैं. ब्लू हेवन, वाटरमेलन और ऑरेंज जैसे फ्लेवर लोगों को पसंद आते हैं. कपल्स को प्राइवेट और आरामदायक माहौल में समय बिताने का मौका मिलता है. यहां परिवारों के लिए अलग और बड़ा एरिया है, जहां 20-25 परिवारों के साथ गेट-टुगेदर या पार्टी आयोजित की जा सकती है. बर्थडे और किटी पार्टी जैसे कार्यक्रम भी किए जा सकते हैं. गुलाबी आसमान के नीचे सनसेट का खूबसूरत नजारा और ठंडी हवा इस जगह को यादगार बना देती है.
