भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

National Emblem of India Rules: अपनी गाड़ी पर सरकारी प्रतीक लगा रहे...


नई दिल्ली (National Emblem of India Rules). आज भारत स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा हुआ है. चारों तरफ तिरंगा लहरा रहा है और हवाओं में देशभक्ति का गूंजता तराना है. इस खास मौके पर हम अपने देश के मान-सम्मान, संविधान और राष्ट्रीय ध्वज पर गर्व महसूस करते हैं. लेकिन देशभक्ति जताने के उत्साह में अक्सर कई लोग जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो कानूनन अपराध की श्रेणी में आती हैं. हमारे देश की संप्रभुता का सबसे बड़ा प्रतीक है ‘अशोक स्तंभ’ और उसके नीचे लिखा ‘सत्यमेव जयते’.

आपने कई गाड़ियों पर ‘भारत सरकार’ लिखा या अशोक चक्र/अशोक स्तंभ का लोगो लगा देखा होगा. कई बार तो निजी गाड़ियों और कंपनियों के लेटरहेड पर भी लोग इसे छपवा लेते हैं. लेकिन सवाल है कि क्या कोई भी आम नागरिक अपनी सहूलियत या रौब दिखाने के लिए भारत सरकार के इस राष्ट्रीय प्रतीक का इस्तेमाल कर सकता है? स्वतंत्रता दिवस यानी आजादी के इस पावन पर्व पर समझिए कि हमारे राष्ट्रीय प्रतीक का सही इस्तेमाल कौन कर सकता है और इसे गाड़ी पर लगाने की गलती पर कितनी सजा हो सकती है.

भारत के ‘अशोक चक्र’ और ‘सत्यमेव जयते’ का इस्तेमाल कौन कर सकता है?

भारत का राष्ट्रीय प्रतीक (State Emblem of India) कोई साधारण डिजाइन नहीं है. यह भारत सरकार की आधिकारिक मुहर है. कानून के मुताबिक, इसका इस्तेमाल केवल वही लोग या संस्थान कर सकते हैं जिन्हें केंद्र सरकार ने आधिकारिक रूप से अधिकृत (Authorize) किया है.

  • संवैधानिक पद: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय और राज्य स्तर के मंत्री, और संसद/विधानसभा के सदस्य.
  • न्यायपालिका: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI), सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीश.
  • आधिकारिक सरकारी दस्तावेज: भारतीय पासपोर्ट, मुद्रा (करेंसी नोट और सिक्के), सरकारी गजट, लेटरहेड और भारतीय दूतावास.

आम जनता शैक्षिक उद्देश्य या सम्मान के लिए इसका जिक्र तो कर सकती है, लेकिन इसे अपने निजी बिजनेस ब्रांडिंग, विजिटिंग कार्ड या वाहनों पर इस्तेमाल नहीं कर सकती.

आम नागरिक अपनी गाड़ी पर भारत सरकार का प्रतीक क्यों नहीं लगा सकते?

गाड़ी पर ‘अशोक चक्र’ या भारत का राजचिह्न लगाने का अधिकार सीमित है. यह प्रतीक सत्ता, प्रशासनिक अधिकार और संवैधानिक पद की पहचान है. अगर कोई आम नागरिक अपनी निजी गाड़ी पर अशोक स्तंभ या ‘भारत सरकार’ लिखवा लेता है तो इससे आम जनता और पुलिस के बीच भ्रम पैदा होता है कि गाड़ी में उच्च सरकारी अधिकारी या संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति सफर कर रहा है. लोग इसका फायदा उठाकर टोल टैक्स से बचने, VIP पार्किंग पाने या पुलिस चेकिंग से बचने की कोशिश करते हैं. इसलिए राष्ट्रीय प्रतीक के गलत और अनाधिकृत इस्तेमाल को रोकने के लिए इसे आम नागरिकों की गाड़ियों पर लगाने पर पाबंदी है.

इसके उल्लंघन पर कितनी जेल और जुर्माना हो सकता है?

भारत में राष्ट्रीय प्रतीकों के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए ‘The State Emblem of India (Prohibition of Improper Use) Act, 2005’ बनाया गया है. इस कानून के तहत अनाधिकृत रूप से राष्ट्रीय प्रतीक का इस्तेमाल करना गंभीर अपराध है:

  • पहली बार उल्लंघन या फर्जीवाड़ा: अगर कोई व्यक्ति खुद को सरकारी अधिकारी दिखाने या रौब जमाने के लिए गाड़ी या कागज पर इसका गलत इस्तेमाल करता है तो उसे 2 साल तक की जेल और 5,000 रुपये तक का जुर्माना (या दोनों) हो सकता है.
  • व्यापारिक या व्यावसायिक फायदा उठाना: अगर कोई अपनी दुकान, कंपनी, लोगो या विज्ञापन में इसका बिना इजाजत इस्तेमाल करता है तो उसे कम से कम 6 महीने से लेकर 2 साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है.

आजादी का जश्न मनाएं, दिल में तिरंगा और देश के प्रति सम्मान रखें. लेकिन कानून का पालन भी करें. गाड़ी पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाना देशभक्ति नहीं, बल्कि कानून का उल्लंघन है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top