भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड के 7 जिलों में आज भारी बारिश:30-40 किमी की रफ्तार से...




झारखंड में आज मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। दक्षिणी और पश्चिमी झारखंड में बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना है। रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बारिश के दौर तेज रह सकते हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलने की आशंका है। ऐसे में खुले मैदान, खेत, पेड़ और बिजली के खंभों के पास रहने से बचने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान वज्रपात का खतरा बढ़ जाता है। 21 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर आईएमडी के अनुसार 15 अगस्त से मौसम में जो बदलाव हुआ है वह 21 अगस्त देखने को मिलेगा। 24 जिलों वाले राज्य में बारिश का असर केवल कुछ जिलों तक सीमित रहने की संभावना नहीं है। इस अवधि में फेयरली वाइडस्प्रेड से वाइडस्प्रेड बारिश हो सकती है। पश्चिमी झारखंड के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश के आसार हैं, हालांकि स्थानीय स्तर पर बारिश की तीव्रता में अंतर रह सकता है। 17 अगस्त को मौसम और सक्रिय होने तथा भारी से बहुत भारी बारिश की स्थिति बनने की संभावना है। 18 अगस्त को भी पूरे राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। 19 अगस्त से बारिश की गतिविधि कुछ कमजोर पड़ सकती है, लेकिन गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी। 20 अगस्त को छिटपुट बारिश और बादल छाए रहने, जबकि 21 अगस्त को कुछ जिलों में बारिश जारी रहने के आसार हैं। हालांकि 17-18 अगस्त की तुलना में बारिश की तीव्रता कम रह सकती है। रांची समेत इन जिलों में सुहावना रहेगा मौसम बारिश और बादलों के कारण रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जैसे ऊंचाई और हरियाली वाले इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और सुहावना रह सकता है। हालांकि बीच-बीच में बारिश और गरज-चमक बनी रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में बना निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़ी मौसमी परिस्थितियां बारिश को सक्रिय बनाए हुए हैं। आईएमडी ने अगले चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। ऐसे में 17 और 18 अगस्त झारखंड के लिए सबसे अधिक बारिश वाले दिन साबित हो सकते हैं। 24 में 16 जिले अब भी कम हुई बारिश मानसून की सक्रियता के बावजूद इस सीजन में अब तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से 17% कम है। 1 जून से अब तक राज्य में 547.1 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 658.9 मिमी होनी चाहिए थी। 24 जिलों में से 16 जिले बारिश की कमी की श्रेणी में हैं, जबकि 7 जिलों में बारिश सामान्य और एक जिले में सामान्य से अधिक रही। सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम में हुई, जहां 872.5 मिमी बारिश सामान्य 651.4 मिमी के मुकाबले 34% अधिक है। सरायकेला-खरसावां में 6%, सिमडेगा में 4% और खूंटी में 2% अधिक बारिश हुई है। रांची में 668.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 678.7 मिमी से केवल 1% कम है। वहीं सबसे ज्यादा कमी पाकुड़ में 55%, गढ़वा में 54% और चतरा में 53% दर्ज की गई। देवघर में 49%, कोडरमा में 47%, गिरिडीह में 42%, पलामू में 35% और हजारीबाग में 34% बारिश कम हुई है। बोकारो में 33%, गुमला व जामताड़ा में 27-27%, रामगढ़ में 27%, धनबाद में 19%, दुमका में 20%, साहिबगंज में 16%, लातेहार में 13% और लोहरदगा में 9% की कमी है। पूर्वी सिंहभूम में भी बारिश सामान्य से 7% कम रही।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top