भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

TDPL के माध्यम से हुई सभी परीक्षाएं, परिणाम और चयन प्रक्रिया रद्द,...


Last Updated:

Jharkhand Exams Cancelled List: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर पिछले 24 दिनों से चल रहा छात्रों का बड़ा आंदोलन रंग लाया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में युवाओं के हित में एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है. सरकार ने विवादित परीक्षा एजेंसी ‘टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड’ यानी TDPL के माध्यम से आयोजित सभी परीक्षाओं को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. इसके साथ ही JSSC-CGL परीक्षा को भी पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है.

TDPL के माध्यम से हुई सभी परीक्षाएं, परिणाम और चयन प्रक्रिया रद्द, देखिए लिस्टZoom

हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, TDPL से हुई सभी परीक्षाएं रद्द

रांची. झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में युवाओं के हित में एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है. सरकार ने विवादित परीक्षा एजेंसी ‘टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड’ (TDPL) के माध्यम से आयोजित सभी परीक्षाओं को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. इसके साथ ही बहुप्रतीक्षित JSSC-CGL परीक्षा को भी पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है. इस घोषणा के बाद रांची के सड़कों पर आंदोलन कर रहे छात्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. छात्र एक-दूसरे को गले लगाकर और मिठाई बांटकर इस जीत का जश्न मना रहे हैं.

रद्द हुईं 15 से ज्यादा परीक्षाएं

इस फैसले को लेकर शुरुआती तौर पर केवल 8 परीक्षाओं के नाम सामने आए थे, लेकिन आधिकारिक रूप से रद्द की गई परीक्षाओं का दायरा इससे कहीं ज्यादा बड़ा है. मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि आउटसोर्सिंग एजेंसी TDPL द्वारा ली गई कोई एक या दो परीक्षाएं नहीं, बल्कि पूरी प्रक्रिया ही निरस्त की गई है. इसके तहत JPSC और JSSC की मिलाकर करीब 15 बड़ी भर्ती परीक्षाएं पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं. सरकार ने ‘सब कुछ रद्द’ का नियम लागू करते हुए साफ कहा है कि इस दागी एजेंसी द्वारा आयोजित परीक्षाएं, प्रकाशित रिजल्ट और किए गए सारे चयन (चाहे नियुक्तियां ही क्यों न हो चुकी हों) पूरी तरह निरस्त माने जाएंगे.

रद्द की गई प्रमुख परीक्षाओं की पूरी सूची

मुख्यमंत्री की घोषणा और कैबिनेट के फैसले के बाद निरस्त की गई JPSC और JSSC की मुख्य भर्ती परीक्षाओं की सूची इस प्रकार है:-

JPSC की 10 परीक्षाएं

  • संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा- रेगुलर
  • संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा – बैकलॉग
  • संयुक्त सिविल सेवा PT- इसमें 14वीं JPSC PT शामिल
  • सिविल जज जूनियर डिवीजन परीक्षा
  • सहायक लोक अभियोजक APP -बैकलॉग
  • सहायक लोक अभियोजक APP – रेगुलर
  • इंस्पेक्टर ऑफ फैक्टरीज भर्ती परीक्षा
  • प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती परीक्षा
  • बॉयलर इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा
  • झारखंड पात्रता परीक्ष यानी JET

यह सूची ताजा रिपोर्ट में TDPL से जुड़ी JPSC की परीक्षाओं के रूप में दी गई है.

JSSC की 5 प्रमुख परीक्षाएं रद्द

  • JSSC CGL/JGGLCCE
  • झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा
  • JSSC फील्ड वर्कर परीक्षा
  • JSSC फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा
  • JSSC PGT शिक्षक नियुक्ति परीक्षा

2014 से हुई परीक्षाओं की होगी सीआईडी जांच

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केवल परीक्षाएं रद्द ही नहीं की हैं, बल्कि धांधली की जड़ तक पहुंचने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं. लखनऊ की एजेंसी टीडीपीएल द्वारा साल 2014 के बाद से झारखंड में ली गई सभी परीक्षाओं की अब सीआईडी जांच कराई जाएगी. हेमंत सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी भविष्य में होने वाली परीक्षाओं के लिए कड़े नियम और नए प्रोटोकॉल तैयार करेगी.

छात्रों के सुझाव के लिए खुला पोर्टल

सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने का फैसला लिया है. सीएम ने बताया कि छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा सुधार पर सीधे सुझाव लेने के लिए एक समर्पित पोर्टल खोल दिया गया है. यहां प्राप्त होने वाले अच्छे सुझावों को विशेषज्ञों के साथ साझा कर नए परीक्षा नियमों में शामिल किया जाएगा. हालांकि, इस बड़ी जीत के बाद भी छात्र नेताओं का कहना है कि परीक्षा धांधली की सीबीआई जांच की मांग पर वे अभी भी अड़े हैं, और औपरचारिक आदेश की समीक्षा करने के बाद छात्र अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे.

About the Author

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top