भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

निर्माण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस विभाग ने किया ऑडिट



जिले में संचालित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं और कार्यस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने व्यापक सुरक्षा ऑडिट अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। अभियान का उद्देश्य निर्माण स्थलों पर चोरी, तोड़फोड़, आपराधिक घटनाओं, संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम करना है। सुरक्षा ऑडिट के दौरान पुलिस टीमों ने कार्यस्थल पर मौजूद मजदूरों, कर्मचारियों, अन्य कर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। निर्माण सामग्री, मशीनरी, अन्य उपकरणों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों का भी जायजा लिया गया। विशेष रूप से रात के समय सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। पुलिस ने निर्माण स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों, प्रकाश व्यवस्था, निगरानी तंत्र की स्थिति की जांच की। संबंधित एजेंसियों को संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त रोशनी रखने का निर्देश दिया गया। सीसीटीवी कैमरों को प्रभावी स्थिति में रखने को भी कहा गया। कैमरों की नियमित निगरानी, रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने को भी कहा गया। महंगी मशीनरी, निर्माण सामग्री की सुरक्षा को देखते हुए संवेदकों एवं साइट प्रबंधकों को पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का निर्देश दिया गया। रात में नियमित निगरानी का भी निर्देश दिया गया। थाना और ओपी प्रभारियों को निर्माण स्थलों पर रात्रिकालीन गश्ती बढ़ाने को कहा गया है। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि, अनजान व्यक्ति की आवाजाही, चोरी की आशंका होने पर तत्काल सूचना देने का निर्देश दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top