भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Mercury’s Entry into Sun’s Sign, Auspicious Rajyoga Forming: 3 Zodiac Signs to...


होमताजा खबरधर्म

सूर्य राशि में बुध की एंट्री से बनेगा राजयोग, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत

Last Updated:

ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलती रहती है. इनके बदलाव का असर राशियों पर पड़ता है. ज्योतिष को मानने वालों का मत होता है कि ग्रहों की चाल किसी को राजा से रंक बना सकती है और किसी को रंक से राजा भी बना सकती है. ऐसे में एक बार फिर कुछ ग्रहों की चाल में बदलाव होने वाला है. इस बदलाव का असर भी इससे जुड़ी राशियों पर पड़ेगा.

देवघर: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह के राशि परिवर्तन का अपना अलग महत्व माना जाता है. ग्रह जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. कई बार दो ग्रह एक ही राशि में आ जाते हैं, जिससे विशेष योग का निर्माण होता है. ऐसा ही एक खास संयोग 22 अगस्त 2026 को बनने जा रहा है. इस दिन बुध ग्रह अपनी राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. खास बात यह है कि सिंह राशि में पहले से ही सूर्य देव विराजमान हैं. ऐसे में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिष की नजर से यह संयोग काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इसका असर आने वाले समय में कई राशियों के जातकों के जीवन में देखने को मिल सकता है.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि 22 अगस्त 2026 को शाम 7 बजकर 24 मिनट पर बुध ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. सिंह राशि सूर्य देव की राशि मानी जाती है और इस समय सूर्य पहले से ही सिंह राशि में मौजूद हैं. ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा. इस राजयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है. इन चार राशियों में मेष, सिंह, और कुंभ राशि शामिल हैं. इन राशियों के जातकों को करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, ज्योतिषाचार्य यह भी कहते हैं कि किसी भी योग का प्रभाव व्यक्ति की कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करता है.

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग नई संभावनाएं लेकर आ सकता है.नौकरी करने वाले लोगों को काम के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है.लंबे समय से किसी अच्छे अवसर की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग बन सकते हैं.व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है.बातचीत और समझदारी के दम पर रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं.धन से जुड़े मामलों में भी राहत मिल सकती है और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे खास माना जा रहा है, क्योंकि बुध सीधे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और वहां सूर्य के साथ युति बनाएंगे.इस दौरान जातकों के व्यक्तित्व में निखार आने के साथ आत्मविश्वास बढ़ सकता है.नौकरी और कारोबार में अपनी पहचान बनाने का मौका मिल सकता है.जो लोग नई शुरुआत करने की सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रह सकता है.मान-सम्मान बढ़ने के साथ अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से संपर्क भी मजबूत हो सकता है.

कुम्भ राशि
वहीं कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रह परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दौरान करियर से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं.प्रतियोगिता या नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत का बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी. व्यापारियों को नए लोगों से जुड़ने और काम का विस्तार करने का मौका मिल सकता है. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और आर्थिक लाभ के भी रास्ते खुल सकते हैं.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top