भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दरभंगा के लहेरियासराय स्टेशन को बड़ी सौगात: नमो भारत और इंटरसिटी के...


Last Updated:

Darbhanga Railway News: रेल मंत्रालय ने दरभंगा के लहेरियासराय स्टेशन पर जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल और जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दी. सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर के प्रयासों से यह संभव हुआ, जिससे लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा. आधिकारिक अधिसूचना जल्द जारी होगी.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा: रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दरभंगा के लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी मिली है. इसमें जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल और जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल है. इन दोनों ट्रेनों के ठहराव को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. इस निर्णय से दरभंगा शहर और आसपास के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.

रेल मंत्रालय का निर्णय
दरभंगा जिला मुख्यालय के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए रेल मंत्रालय ने लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव को स्वीकृति दी है. इन ट्रेनों में जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल और जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं.

सांसद के प्रयास से मिली सफलता
यह सफलता दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर के प्रयासों का परिणाम है. सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर लहेरियासराय में इन ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता पर जोर दिया था. रेल मंत्री ने इसी पत्र के आलोक में दोनों ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी प्रदान की है.

यात्रियों को लाभ
जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल के लहेरियासराय में रुकने से जिला मुख्यालय में रहने वाले लोगों, कचहरी और कार्यालय जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी. यह ट्रेन जयनगर से पटना के बीच चलती है. जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, जो कोसी-मिथिला क्षेत्र को पटना से जोड़ती है. इन दोनों ट्रेनों के ठहराव से नौकरीपेशा, छात्र और व्यापारी वर्ग को राहत मिलेगी.

आधिकारिक अधिसूचना
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों के ठहराव की तिथि और समय-सारणी की आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी. इस फैसले से यात्रियों का समय बचेगा और लहेरियासराय स्टेशन का महत्व भी बढ़ेगा.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top