भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो ने आंदोलन का फूंका बिगुल



केन्द्र सरकार द्वारा “खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पारित किए जाने के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से आंदोलन तेज किया जाएगा। इसी क्रम में झामुमो टोंटो प्रखंड समिति के तत्वावधान में 7 सितंबर 2026 को टोंटो प्रखंड कार्यालय के समक्ष महाधरना एवं जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त बातें झामुमो पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने बुधवार को झामुमो टोंटो प्रखंड समिति द्वारा आयोजित बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा खनिज संपदा से जुड़े अधिकारों में कटौती करने वाला यह संशोधन झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्य के हितों के खिलाफ है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top