भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सुर-ताल प्रतियोगिता में एमबी डीएवी के विद्यार्थी राज्य स्तर के लिए चयनित



भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा, झारखंड स्कूल आइडल प्रतियोगिता के प्रमंडल स्तरीय मुकाबले में एमबी डीएवी विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा सोनम कुमारी ने नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं के छात्र अनंत राज ने गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) के तत्वावधान में स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने प्रमंडल स्तरीय झारखंड स्कूल आइडल प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पांच जिलों के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में एमबी डीएवी के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। विद्यालय की प्राचार्या प्रेरणा शंखधर के निर्देशन में संगीत शिक्षक श्रवण कुमार पाठक ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top