भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में जमीन विवाद; महिला सहित 12 घायल:CCTV तोड़ने के प्रयास से...




गिरिडीह जिले के घोरथम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत ईंटोचांच गांव में जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। वर्षों से चल रहे इस विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जानकारी के अनुसार, विवादित जमीन पर एक पक्ष लंबे समय से मकान बनाकर रह रहा है। बुधवार को दूसरे पक्ष के कुछ लोग वहां पहुंचे और लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जो कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गई। खूब चले लाठी-डंडे, महिलाओं सहित 12 घायल देखते ही देखते दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और जमकर हिंसक झड़प हुई। इस दौरान पहले पक्ष से मकसूद अंसारी, फातिमा खातून, हलीमा खातून, रजीना खातून और कोरिसा खातून घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से कुर्बान मियां, कलाम अंसारी, अब्बास मियां, दुखना मियां, फातिमा खातून, आयशा खातून, गुलशन खातून और समीर अंसारी को भी चोटें आई हैं। घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक है। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गांव में अतिरिक्त बल किया गया तैनात घटना की सूचना मिलते ही घोरथम्भा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालात को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सभी घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है। मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top