Last Updated:
Purnia Public Opinion On Abhishek Sharma 35 Ball Century: न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 गेंदों में शतक और 113 रन की तूफानी पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी से पूर्णिया के क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है. प्रशंसकों ने उनकी तुलना युवराज सिंह से की है. लोकल 18 पर पूर्णिया के क्रिकेट प्रेमियों ने क्या कहा सुने.
पूर्णिया: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए T-20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया. अभिषेक ने महज 35 गेंदों में शतक जड़कर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया. उनकी इस विस्फोटक पारी के बाद पूर्णिया के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. डीएसए ग्राउंड में मौजूद क्रिकेट खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की और उन्हें युवराज सिंह की बल्लेबाजी शैली से जोड़कर देखा. लोकल 18 पर देखिए लोगों की क्या राय है.
38 गेंदों पर 113 रन की तूफानी पारी
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में चौके-छक्कों की जमकर बारिश की. उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. सिर्फ 38 गेंदों पर 113 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी ने भारतीय टीम को मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इसके भारतीय टीम ने आसानी से मैच 14 ओवर से पहले ही जीत लिया. इस मैच से क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच से भर दिया.
युवराज सिंह की याद आई
पूर्णिया के डीएसए ग्राउंड में मैच देख रहे क्रिकेट खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों ने अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी की जमकर सराहना की. क्रिकेट प्रेमी अविनाश कुमार, अवनीश कुमार, अर्पित कुमार, मुकेश कुमार और सुमन कुमार समेत अन्य लोगों ने कहा कि अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी देखकर उन्हें युवराज सिंह की याद आ गई. क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि युवराज सिंह भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. मैदान पर उतरते ही उनके बल्ले से चौके और छक्कों की बरसात देखने को मिलती थी. अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी में भी कुछ ऐसा ही अंदाज दिखाई देता है. यही वजह है कि कई क्रिकेट प्रेमी उन्हें युवराज सिंह की बल्लेबाजी शैली की झलक वाला खिलाड़ी बता रहे हैं.
आने वाले दिनों में बना सकते हैं कई रिकॉर्ड
पूर्णिया के क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि अभिषेक शर्मा में लंबी पारी खेलने और बड़े रिकॉर्ड बनाने की पूरी क्षमता है. जिस अंदाज में वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे आने वाले दिनों में वह कई बड़े खिलाड़ियों को चुनौती दे सकते हैं. क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि अभिषेक अपनी इसी आक्रामक बल्लेबाजी को जारी रखते हैं तो वह अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर नए मुकाम हासिल कर सकते हैं. मैच से पहले कुछ क्रिकेट प्रेमियों को अभिषेक शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद कम थी. उन्होंने मैदान पर उतरते ही अपने बल्ले से इसका जवाब दिया. 35 गेंदों में शतक लगाने के बाद क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई. अभिषेक की इस पारी ने न सिर्फ भारतीय टीम को मजबूती दी, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के बीच भी खूब चर्चा बटोरी.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …