भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवघर नगर निगम ने छठ की तैयारियों पर चर्चा की:दूसरी बोर्ड बैठक...




देवघर नगर निगम बोर्ड की दूसरी बैठक गुरुवार को हुई। इसमें निगम क्षेत्र की समस्याओं और छठ महापर्व की तैयारियों पर चर्चा की गई। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़कों, रोशनी और साफ-सफाई की व्यवस्था पर जोर दिया गया। तालाबों और छठ घाटों की सफाई के साथ व्रतियों के लिए वस्त्र बदलने के व्यवस्थित कक्ष बनाने की योजना पर भी निर्णय लिए गए। समस्याओं का जल्द समाधान करने में मदद मिलेगी नगर निगम के रोजमर्रा के कामों के लिए एक वाहन की व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा गया। इससे साफ-सफाई और बिजली से जुड़े काम समय पर करने और वार्डों की समस्याओं का जल्द समाधान करने में मदद मिलेगी। नगर आयुक्त ने बताया कि बैठक में विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई। लिए गए फैसलों को लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें। निगम का लक्ष्य शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाना: मेयर मेयर रवि कुमार रावत ने कहा कि नगर निगम देवघर के लोगों को अधिक सुविधाएं देने का प्रयास कर रहा है। छठ के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी। बैठक में देवघर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जागरूकता और जरूरी कदम उठाने पर भी चर्चा हुई। नगर निगम का लक्ष्य शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top