रांची: झारखंड में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. बारिश के बाद अब तापमान में भारी गिरावट, सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास तथा कुछ इलाकों में कोहरे की स्थिति बन रही है. खासकर रांची, पलामू, हजारीबाग, रामगढ़, जमशेदपुर और बोकारो के लोगों के लिए अगले 5 दिन का मौसम महत्वपूर्ण रहने वाला है. जहां आईएमडी ने 2 नवंबर से 6 नवंबर तक के मौसम, बारिश, आंधी-तूफान, न्यूनतम तापमान और छठ पूजा के दौरान संभावित मौसमी परिस्थितियों की जानकारी दी है. आइये जानते हैं कैसा मौसम रहने वाला है.
बारिश के बाद झारखंड में ठंड की दस्तक
जानें 2 से 6 नवंबर तक कैसा रहेगा झारखंड कामौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 2 नवंबर के अपडेट के अनुसार, झारखंड के लिए 2 से 8 नवंबर तक कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि, कुछ जिलों में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना रह सकती है. यानी बारिश का असर धीरे-धीरे कमजोर होगा, लेकिन मौसम पूरी तरह एक जैसा नहीं रहने वाला है.
2 नवंबर: आज रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी और पूर्वी सिंहभूम में हल्की बारिश की संभावना है.
3 नवंबर: झारखंड के कुछ जिलों में बादल और गरज-चमक के आसार हैं.
4 नवंबर: मध्य और दक्षिणी झारखंड में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.
5 नवंबर: बारिश की गतिविधियों में कमी और सुबह धुंध की संभावना है.
6 नवंबर: झारखंड के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने तथा सुबह कुहासा पड़ने के आसार हैं.
जानें रांची से जमशेदपुर तक कितना रहेगा तापमान
झारखंड में मौसम का उतार-चढ़ाव तेजी से हो रहा है. कभी कोहरा तो कभी बारिश का दौर शुरू हो जा रहा है. ऐसे में तापमान में लगातार बदलाव जारी है. आज रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28°C-19°C, पलामू का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30°C-19°C, हजारीबाग का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27°C-20°C, रामगढ़ का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C-21°C, जमशेदपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31°C-23°C, बोकारो का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30°C-21°C पहुंच गया है.
झारखंड के इन जिलों में हे रहा है ठंड का एहसास
रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और पलामू में सुबह और शाम अपेक्षाकृत ठंडक महसूस हो सकती है. 6 नवंबर तक रांची का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और हजारीबाग का लगभग 16.4 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. जबकि लोहरदगा में 18 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान रहने का पूर्वानुमान है. ऐसे में इन जिलों में सुबह हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो सकती है.
जानें झारखंड के किन जिलों में आज पड़ेगा कोहरा
4 से 6 नवंबर के बीच रांची, डालटनगंज, हजारीबाग, बोकारो और जमशेदपुर में सुबह धुंध या हल्का कुहासा देखने को मिल सकता है. वहीं, दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने की संभावना है. इसके अलावा देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, गिरिडीह और पलामू जैसे इलाकों में बारिश की संभावना अपेक्षाकृत कम है. हालांकि स्थानीय स्तर पर बादल छाए रह सकते हैं.
बारिश के बाद AC-कूलर बंद, AQI में हुआ बदलाव
बारिश के बाद तापमान और उमस में बदलाव से कई इलाकों में ठंड महसूस होने लगी है. रांची और हजारीबाग जैसे शहरों में सुबह-शाम पंखे और कूलर की जरूरत कम महसूस हो रही है. इससे अनुमान है कि लोग AC और कूलर बंद कर रहे होंगे. वहीं, AQI में भी बड़ा बदलाव हो रहा है.
जानें छठ पूजा पर कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
छठ पूजा के दौरान मौसम को लेकर अभी से निश्चित पूर्वानुमान देना जल्दबाजी हो सकता है. जहां 2 से 6 नवंबर के मौजूदा पूर्वानुमान के अनुसार बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने और सुबह धुंध रहने के संकेत हैं. वहीं, पूजा के नजदीक मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान जारी किया जाएगा.
जानें सबसे ज्यादा तापमान में कहां हुई गिरावट
रांची और हजारीबाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं. 5 और 6 नवंबर को सुबह के समय ठंड बढ़ सकती है. दूसरी तरफ जमशेदपुर और बोकारो में दिन का तापमान 29 से 31 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. इस कारण दोपहर में गर्मी और सुबह-शाम ठंड का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है.