भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

त्रिवेणी कालीबाड़ी में महाकाली महोत्सव शुरू, 8 तक आयोजन




सिटी रिपोर्टर | बोकारो कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित त्रिवेणी कालीबाड़ी मंदिर परिसर में रविवार से आठ दिवसीय महाकाली महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव का उद्घाटन बोकारो स्टील इम्प्लाइज कोऑपरेटिव सोसाइटी के सचिव डॉ. कुमार राजदीप ने की। महोत्सव का समापन 8 नवंबर को होगा। इसके तहत आठ दिनों तक विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के पहले दिन रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर और बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर में डॉ. समीरन मल्लिक, डॉ. पी. कुमार और डॉ. मलय समीर ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के बीके सिंह, श्यामल मित्रा, आईसी जायसवाल, आरके जायसवाल, अमिताभ कुमार सिंह, दिलीप कुमार, अंजनी कुमार शरण, राजीव रंजन सिंह, जितेंद्र कुमार, सुधांशु मंडल, सुनील कुमार, राम सिंह, विजय राय, बीबी मोदी, संतोष कुमार, प्रेम रंजन, रोहित तलवार, अनिता बनर्जी, अजंता मित्रा सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top