भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामगढ़ में फिर हाथियों ने दी दस्तक, ग्रामीण परेशान:लोग टॉर्च और मशाल...




रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड की भुचूंगडीह पंचायत के कोइहारा गांव में 20 हाथियों के झुंड ने एक बार फिर से दस्तक दी है। हाथियों का झुंड धान की फसल और किसानों को नुकसान पहुंचा रहा है। हाथियों का झुंड इस वक्त रजरप्पा क्षेत्र में है। पहले देखिए तस्वीरें… झुंड को अब भी गांव के आसपास देखा जा रहा हाथियों की मौजूदगी के कारण ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर है, ताकि उन्हें खेत से दूर रखा जा सके। लोग टॉर्च और मशाल की सहायत से हाथियों को खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग को भी इसकी सूचना दी है। विभाग की टीम हाथियों को दूसरी जगह ले जाने की कोशिश कर रही है। झुंड को अब भी गांव के आसपास देखा जा रहा है। ग्रामीणों को फसल और जान-माल के नुकसान की आशंका है। हाथियों के करीब न जाने की अपील
प्रशासन ने लोगों से हाथियों को न छेड़ने और उनके पास न जाने की अपील की है। फोटो या वीडियो बनाने के लिए भी हाथियों के करीब न जाएं। उनकी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत वन विभाग को बताएं। बताते चलें कि हाथियों की एक बार फिर से दस्तक से ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। क्योंकि पहले भी हाथियों के झुंड ने विगत 4 महीने पहले पुराबदीह लारी में दो लोगों की जान भी ले ली थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top