Last Updated:
Palamu Market Diwali Decorative Items: पलामू के मेदिनीनगर स्थित लग्जरियस मार्ट में दिवाली पर घर सजाने के लिए एंटीक पीस, वॉल लैंप और डेकोरेटिव सामानों का खास विदेशी कलेक्शन उपलब्ध है. ये आइटम कई रेंज में मिल रहे हैं और आप अपने बजट के मुताबिक खरीदारी कर सकते हैं.
पलामू. दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही लोग अपने घरों को सजाने और नया लुक देने की तैयारी में जुट जाते हैं. हर कोई चाहता है कि इस बार उसका घर कुछ अलग और आकर्षक नजर आए. ऐसे में घर को लग्जरियस और प्रीमियम लुक देने के लिए बाजार में कई तरह के एंटीक और डेकोरेटिव आइटम उपलब्ध हैं. मेदिनीनगर स्थित लग्जरियस मार्ट में भी दिवाली को लेकर सजावटी सामानों का खास कलेक्शन तैयार किया गया है. यहां आकर्षक वॉल लैंप, एंटीक पीस, प्रीमियम घड़ियां, फ्लावर पॉट, फाउंटेन और कई तरह के डेकोरेटिव आइटम उपलब्ध हैं. इनकी मदद से आप अपने घर के ड्राइंग रूम, बेडरूम और दीवारों को खूबसूरत अंदाज में सजा सकते हैं.
सीमित थी उपलब्धता
दुकान संचालक संतोष कुमार सोनी ने बताया कि मेदिनीनगर में लग्जरियस चीजों को पसंद करने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है, लेकिन पहले यहां ऐसे सामानों की उपलब्धता सीमित थी. इसी जरूरत को देखते हुए दो साल पहले लग्जरियस मार्ट की शुरुआत की गई, जो विशाल मेगा मार्ट के बगल में खोला गया है. इसका उद्देश्य लोगों को एक ही जगह पर घर सजाने से लेकर किसी खास अवसर पर उपहार देने तक के लिए बेहतर और आकर्षक सामान उपलब्ध कराना है.
दिवाली के लिए खास कलेक्शन
उन्होंने बताया कि दुकान में मौजूद करीब 95 प्रतिशत आर्टिकल विदेशों से आयात किए गए हैं. यहां मेड इन ताइवान और मेड इन कोरिया के आकर्षक प्रोडक्ट भी मिलते हैं. खास बात यह है कि यहां केवल सजावटी सामान ही नहीं, बल्कि गिफ्ट देने के लिए भी कई प्रीमियम विकल्प मौजूद हैं. दिवाली को देखते हुए इस बार खास तौर पर वॉल लैंप, वॉल डेकोरेशन और एंटीक गिफ्ट आइटम का कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है. इसके अलावा प्रीमियम वॉच, स्टैंड वॉच और आकर्षक लाइटिंग की भी कई वैरायटी हैं. घर के किसी कोने को आकर्षक बनाने के लिए फाउंटेन, फ्लावर पॉट और सेरेमिक से बने डेकोरेटिव आइटम भी रखे गए हैं.
इतने रुपयों में सज जाएगा घर
संचालक के अनुसार, सेरेमिक के कुछ खास वॉल लैंप ऐसे हैं, जिनके रंग की चमक लंबे समय तक बनी रहती है. इनकी खूबसूरती घर की दीवारों को एक अलग पहचान देती है. उन्होंने कहा कि दुकान में सजावटी सामानों की शुरुआत महज 200 रुपये से होती है. वहीं, लाइटिंग का कलेक्शन 950 रुपये से शुरू है. दो से तीन हजार रुपये के बजट में भी ऐसे कई प्रीमियम डेकोरेटिव आइटम मिल जाते हैं, जिनसे घर को शानदार और लग्जरियस लुक दिया जा सकता है. ऐसे में इस दिवाली महंगे इंटीरियर पर अधिक खर्च किए बिना आकर्षक एंटीक पीस, खूबसूरत लाइटिंग और डेकोरेटिव सामानों के जरिए अपने घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं.
About the Author
Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…