भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Murasu Cyclone LIVE | Murasu Cyclone Landfall | IMD Cyclone Alert |...


Last Updated:

Murasu Cyclone LIVE: भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु के मंगलवार सुबह आंध्र प्रदेश के तट से गुजरने के बाद राज्य के तटीय इलाकों में भारी तबाही हुई. तूफान के कारण हजारों पेड़ उखड़ गए, सैकड़ों बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त …और पढ़ें

मुरासु तूफान का तांडव, हजारों पेड़ उखड़े, कई कच्‍चे मकान तबाहZoom

मुरासु चक्रवाती तूफान की वजह से भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है.

Murasu Cyclone LIVE: चक्रवाती तूफान मुरासु का लैंडफॉल हो गया है. बंगाल की खाड़ी में उठा यह तूफान आंध्र प्रदेश के तट से टकराया उसके बाद तकरीबन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और मुसलाधार बारिश हो रही है. आंध्र प्रदेश में गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु के प्रभाव से विजयवाड़ा के कई हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश हुई. लगातार बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं और कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ. सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. बारिश सोमवार देर रात शुरू हुई और मंगलवार 3 नवंबर 2026 तड़के तक लगातार जारी रही. इसके कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में व्यापक जलभराव देखने को मिला. प्रमुख सड़कों पर पानी जमा होने से वाहन चालकों और अन्य यात्रियों को काफी दिक्कत हुई. मौसमी हालात को देखते हुए हाई-अलर्ट जारी किया गया है.

विजयवाड़ा की बंदर रोड और पॉलीक्लिनिक रोड पर बारिश का पानी जमा हो गया. इसके अलावा वन टाउन के कई इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही. लगातार बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई. मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान का लैंडफॉल नेल्लोर और नरसापुर के बीच ओंगोल के निकट हुआ है. आईएमडी के मुताबिक, लैंडफॉल के दौरान दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट के आसपास 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं. आईएमडी की ओर से इसको लेकर चेतावनी भी जारी की गई है.

भारी बारिश और समंदर में ऊंची लहरें

मुरासु चक्रवाती तूफान की वजह से समुद्र में ऊंची लहरें उठने और तटीय इलाकों में पानी घुसने का खतरा भी बना हुआ है. IMD ने दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के निचले इलाकों में ज्वार से लगभग 1.0 से 1.5 मीटर ऊपर तक तूफानी ज्वार उठने का अनुमान जताया है. इससे निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों में तूफानी ज्वार का अधिकतम प्रभाव रहने की संभावना है. इसके बाद समुद्र में उठने वाली लहरों की ऊंचाई धीरे-धीरे कम होने का अनुमान है.

अगले 12 घंटों तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में अगले 12 घंटों के दौरान भारी बारिश होने का भी पूर्वानुमान जताया है. चक्रवात के प्रभाव से तटीय जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है.

November 3, 202610:32 IST

Cyclone Murasu LIVE: अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की, चक्रवात से हुए नुकसान की जानकारी ली

मुरासु चक्रवाती तूफान लाइव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात की और राज्य में चक्रवात मुरासु के प्रभाव, उससे हुए नुकसान तथा सरकार द्वारा उठाए जा रहे राहत उपायों की जानकारी ली. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नायडू ने शाह को राज्य में चक्रवात अर्नब और मुरासु के कारण उत्पन्न स्थिति से अवगत कराया. मुख्यमंत्री नायडू ने विभिन्न जिलों में फसलों और संपत्ति को हुए नुकसान का विस्तृत ब्योरा केंद्रीय गृह मंत्री के साथ साझा किया. उन्होंने नुकसान का जमीनी स्तर पर आकलन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक टीम भेजे जाने पर आभार भी जताया. नायडू ने लगातार दो चक्रवातों से राज्य को हुए नुकसान का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि राज्य आपदाओं से उबर सके और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके.

November 3, 202609:44 IST

Cyclone Murasu LIVE: आंध्र प्रदेश में मुरासु से हर तरफ तबाही ही तबाही

मुरासु चक्रवाती तूफान लाइव: भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु के मंगलवार सुबह आंध्र प्रदेश के तट से गुजरने के बाद राज्य के तटीय इलाकों में भारी तबाही हुई. तूफान के कारण हजारों पेड़ उखड़ गए, सैकड़ों बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और मछली पकड़ने वाली नौकाओं को नुकसान पहुंचा. बापटला और प्रकाशम समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ. कई इलाकों में जलभराव हो गया, जबकि खड़ी फसलों को भी व्यापक नुकसान पहुंचा. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान बिजली के खंभों और सबस्टेशनों की स्थिति की जानकारी ली. ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि बिजली के खंभे नहीं गिरे हैं और कहीं भी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं हुई है.

November 3, 202609:31 IST

Cyclone Murasu LIVE: ओडिशा में चक्रवात मुरासु का खतरा, पांच जिलों से 1.60 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

मुरासु चक्रवाती तूफान लाइव: आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहे गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने पांच जिलों से 1.60 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. राज्य के इन जिलों में चक्रवात अर्नब के बाद भारी बारिश से आई अचानक बाढ़ के कारण जनजीवन अभी सामान्य नहीं हो पाया है. सरकार की तैयारियों से संबंधित रिपोर्ट के अनुसार, गंजाम, गजपति, मलकानगिरी, कोरापुट और कंधमाल जिलों से कुल 1,60,021 लोगों को निकाला गया है. इन पांच जिलों में प्रशासन ने कुल 3,33,752 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ऐसे में निकासी अभियान अभी जारी है. राज्य सरकार चक्रवात के संभावित प्रभावों को देखते हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है.

November 3, 202608:26 IST

Cyclone Murasu LIVE: आंध्र प्रदेश ने चक्रवात प्रभावितों की मदद के लिए ‘मना मित्र’ व्हाट्सऐप हेल्पलाइन शुरू की

मुरासु चक्रवाती तूफान लाइव: आंध्र प्रदेश सरकार ने चक्रवात मुरासु से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने और उनकी शिकायतों के समाधान के लिए ‘मना मित्र’ व्हाट्सऐप गवर्नेंस प्लेटफॉर्म पर विशेष सुविधा शुरू की है. सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य की रियल टाइम गवर्नेंस सोसाइटी (आरटीजीएस) ने यह व्यवस्था शुरू की है. इसके तहत चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों के निवासी बिजली कटौती, पेड़ गिरने, दीवार ढहने, जलभराव और अन्य आपात स्थितियों की शिकायत 9552300009 पर व्हाट्सऐप संदेश भेजकर दर्ज करा सकते हैं. शिकायत दर्ज करने के लिए नागरिकों को इस नंबर पर ‘Hi’ भेजना होगा. इसके बाद ‘Services’ विकल्प चुनकर ‘Murasu Cyclone Issues’ पर जाना होगा और ‘Report Issue’ पर क्लिक कर शिकायत की पुष्टि करनी होगी. सरकार के अनुसार, इस सुविधा से नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा तथा राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी आएगी.

November 3, 202608:23 IST

Cyclone Murasu LIVE: आंध्र प्रदेश में कई कच्‍चे मकान ढहे, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने घर से न निकलने की दी सलाह

मुरासु चक्रवाती तूफान लाइव: चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश की तट से टकरा चुका है. इसके प्रभाव से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और मूसलाधार बारिश हो रही है. इसकी वजह से कई कच्‍चे मकान धराशायी हो गए. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में लोग सड़कों पर न निकलें. उन्होंने जानमाल के नुकसान को रोकने और संपत्ति को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने को कहा.

November 3, 202608:20 IST

Cyclone Murasu LIVE: चक्रवाती तूफान मुरासु ने आंध्र प्रदेश के तट पर किया लैंडफॉल, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

मुरासु चक्रवाती तूफान लाइव: गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ मंगलवार तड़के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट से टकराया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, तूफान ने सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच नेल्लोर और नरसापुर के बीच ओंगोल के पास तट पार किया. इस दौरान हवा की गति 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि झोंकों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई. आईएमडी के अनुसार, सुबह 5:30 बजे तूफान का केंद्र ओंगोल के निकट दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में था. यह बापटला से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम, कावली से 80 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व और मछलीपट्टनम से 120 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में स्थित था. तूफान के उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने का अनुमान है. इसके मंगलवार दोपहर तक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है, जिसमें हवा की गति 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकते हैं. इसके बाद आधी रात तक इसके गहरे दबाव में कमजोर होने का अनुमान है. इस दौरान हवा की गति 55-65 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top