भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जान गए असली-नकली बैग पहचान करने का ये फॉर्मूला, तो मशरूम की...


होमताजा खबरकृषि

जान गए असली-नकली बैग पहचान करने का ये तरीका, मशरूम की खेती में नहीं होगा घाटा

Last Updated:

खेती-किसानी का काम करना सभी के लिए आसान नहीं होता है. इसमें काफी मेहनत और धैर्य की जरूरत होती है. इसके साथ ही बहुत कुछ प्रकृति पर निर्भर करता है. कई बार ज्यादा बारिश होने से फसल को नुकसान हो गया तो कहीं सूखा से फसल ही सूख गई. ऐसे में बहुत से किसान अब मशरूम आदि की खेती भी कर रहे हैं और इससे बढ़िया मुनाफा भी निकाल पा रहे हैं. आप भी मशरूम की खेती करना चाहते हैं तो हम आपको इससे जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

देवघर: अगर आप खेती करना चाहते हैं, लेकिन आपके पास अपनी जमीन नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. एक ऐसी खेती है, जिसे शुरू करने के लिए बड़े खेत या ज्यादा जमीन की जरूरत नहीं पड़ती. आप घर के किसी खाली कमरे में भी इसकी शुरुआत कर सकते हैं और अच्छी कमाई का रास्ता तैयार कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं मशरूम की खेती की. खास बात यह है कि नवंबर से लेकर फरवरी तक का समय मशरूम उत्पादन के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इस मौसम में तापमान अनुकूल रहने के कारण मशरूम की खेती करने वाले किसानों को बेहतर उत्पादन मिल सकता है. ऐसे में अगर आप भी पहली बार मशरूम की खेती शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है.

मशरुम बैग की गुणवत्ता पर रखें ध्यान
दरअसल, मशरूम की खेती में सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक मशरूम का बैग होता है. कई बार नए किसान बिना जानकारी के बाजार से मशरूम का बैग खरीद लेते हैं. उन्हें लगता है कि सभी बैग एक जैसे ही होते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. बैग की गुणवत्ता अच्छी नहीं होने पर मशरूम का उत्पादन प्रभावित हो सकता है. कई बार किसान खराब बैग खरीदकर खेती शुरू कर देते हैं लेकिन, इससे उन्हें उम्मीद के मुताबिक उत्पादन नहीं मिलता. इससे किसानों को मुनाफा मिलने की जगह घाटा लग जाता है. जबकि असली परेशानी खेती में नहीं, बल्कि शुरुआत में खरीदे गए खराब बैग में होती है.

क्या कहते हैं कृषि विशेषज्ञ
देवघर के मशरूम एक्सपर्ट रंजीत झा ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि मशरूम का बैग स्पॉन्ज से तैयार किया जाता है. इसकी गुणवत्ता पहचानने के लिए किसानों को बैग को ध्यान से देखना चाहिए. अगर बैग का स्पॉन्ज बिल्कुल साफ-सुथरा और सफेद दिखाई दे रहा है और उसमें किसी तरह का गंदापन या पीलापन नहीं है और बैग जरूरत से ज्यादा गीला या चिपचिपा नहीं है तो इसे अच्छी गुणवत्ता का बैग माना जा सकता है. ऐसे बैग से मशरूम उत्पादन की अच्छी संभावना रहती है.

अगर बैग में दिखे ये चीजें तो हो जाएं सावधान
अगर मशरूम का बैग काफी गंदा दिखाई दे रहा है, उसमें ज्यादा पीलापन आ गया है या बैग बहुत ज्यादा गीला और चिपचिपा है तो किसानों को सावधान हो जाना चाहिए. ऐसे लक्षण बैग की खराब गुणवत्ता या उसमें संक्रमण की आशंका का संकेत हो सकते हैं. इसलिए बिना जांच किए किसी भी दुकानदार से मशरूम का बैग नहीं खरीदना चाहिए. खासकर पहली बार खेती करने वाले किसानों को इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

हमेशा सही मशरुम का बैग ही खरीदें
एक और बात किसानों को समझनी होगी कि सिर्फ सस्ता बैग देखकर खरीदारी करना सही फैसला नहीं है. कई बार कम कीमत के चक्कर में किसान खराब गुणवत्ता वाला बैग ले आते हैं और बाद में उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है. इसलिए बैग खरीदने से पहले उसकी सफाई, रंग और नमी को जरूर जांच लें. अगर संभव हो तो किसी अनुभवी मशरूम उत्पादक या एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही बैग खरीदें.

करना चाहते है नवंबर में मशरुम की खेती तो रखें इन बातों का ध्यान
अगर आप भी इस नवंबर से मशरूम की खेती शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं तो सबसे पहले अच्छे बैग का चुनाव करना सीख लीजिए. क्योंकि खेती में मेहनत और पैसा लगाने से पहले छोटी-छोटी बातों की जानकारी होना बेहद जरूरी है. सही बैग का चुनाव, उचित तापमान और देखभाल से मशरूम उत्पादन बेहतर करने में मदद मिल सकती है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top