भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘T20 मैच जैसा है सुप्रीम कोर्ट का काम’: CJI सूर्यकांत ने बताया,...


होमताजा खबरदेश

‘T20 मैच जैसा है सुप्रीम कोर्ट का काम’: CJI सूर्यकांत ने क्यों कहा ऐसा?

Last Updated:

CJI Surya Kant News: सीजेआई सूर्यकांत ने नवनियुक्त जजों की पदोन्नति पर कॉलेजियम के फैसले का पुरजोर समर्थन किया. उन्होंने साफ किया कि जस्टिस सुनीता अग्रवाल और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह का चयन पूरी तरह उनकी कड़ी मेहनत और मेरिट के आधार पर हुआ है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

'T20 मैच जैसा है सुप्रीम कोर्ट का काम': CJI सूर्यकांत ने क्यों कहा ऐसा?Zoom

सीजेआई सूर्यकांत ने नए न्यायाधीशों की उनके परिश्रम के लिए सराहना की. (फाइल फोटो)

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने 3 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के नवनियुक्त न्यायाधीशों, न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल और न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह को पदोन्नत करने के कॉलेजियम के फैसले को सही ठहराया और कहा कि उनके कड़े परिश्रम एवं योग्यता ने निर्णय लेने की प्रक्रिया में निर्णायक भूमिका निभाई. प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ताकत केवल उसके द्वारा प्रयोग किए जाने वाले संवैधानिक अधिकार में नहीं है, बल्कि उस विश्वास में है जो वह लोगों के बीच जगाता है.

उन्होंने कहा, ‘‘यह विश्वास फैसलों की गुणवत्ता से और समान रूप से प्रक्रिया की निष्पक्षता, मुकदमेबाजों के साथ किए जाने वाले सम्मानजनक व्यवहार एवं इस आश्वासन से बनता है कि अदालत का दरवाजा खटखटाने वाले हर व्यक्ति को बिना किसी पूर्वाग्रह या पक्षपात के सुना जाएगा. इस विश्वास को बनाए रखना एक निरंतर संस्थागत जिम्मेदारी है, जो न्यायिक वितरण प्रणाली का हिस्सा बनने वाले हर व्यक्ति से प्रतिबद्धता की मांग करती है.’’

हाल में सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किए गए नए न्यायाधीशों के लिए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) द्वारा आयोजित एक अभिनंदन समारोह में सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि विभिन्न उच्च न्यायालयों में विभिन्न क्षमताओं में न्यायपालिका की सेवा करने वाले दोनों न्यायाधीशों का अनुभव अत्यधिक मूल्यवान होगा. उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम के सदस्यों को चुनते समय कई वस्तुनिष्ठ कारकों को ध्यान में रखा जाता है, लेकिन एक कारक, जिसे कम से कम मैंने हमेशा ध्यान में रखा है, वह यह है कि आप एक टीम के सदस्य के रूप में कैसा प्रदर्शन करते हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट अब वस्तुतः एक टी-20 मैच खेल रहा है.’’

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मैं बहुत खुशी के साथ कह सकता हूं कि उच्च न्यायालयों के इन दो उत्कृष्ट मुख्य न्यायाधीशों का चयन करते समय, जो दोनों इस समय पीठ की शोभा बढ़ा रहे हैं, इन कारकों को ध्यान में रखा गया था. मुझे पूरा विश्वास है कि मेरी बहन एवं मेरे भाई दोनों अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपनी योग्यता साबित करेंगे और दिखाएंगे कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम उन्हें चुनने के अपने फैसले में कितना सही था.’’

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top