![]()
पलामू में एसीबी ने होमगार्ड कार्यालय के मुंशी सकेन्द्र उर्फ साकेश कुजूर को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने ड्यूटी का कमान देने के बदले जवान से पैसे मांगे थे।
एसीबी के मुताबिक, एक होमगार्ड जवान ड्यूटी का कमान लेने पलामू स्थित कार्यालय पहुंचा था। वहां उसे मुंशी सकेन्द्र और तुलसी से मिलने को कहा गया। दोनों ने कमान देने के बदले 10 हजार रुपए मांगे और कहा कि यह साहब का आदेश है।
जवान ने अपने साहब से बात की तो उन्होंने भी कहा कि चार महीने में 1.20 लाख रुपए मिलते हैं, ऐसे में 10 हजार रुपए देने में क्या दिक्कत है। रिश्वत की मांग से परेशान जवान ने एसीबी के पलामू कार्यालय में शिकायत दी।
एसीबी ने शिकायत के बाद आरोपों की जांच की। जांच में सकेन्द्र उर्फ साकेश कुजूर पर रिश्वत मांगने का आरोप सही पाया गया। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया।
दंडाधिकारी और गवाहों की मौजूदगी में एसीबी ने गुरुवार को जवान से 10 हजार रुपए लेते हुए मुंशी को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link