भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चास में फायर एनओसी के बिना चल रहे कई संस्थान



बोकारो | चास नगर निगम क्षेत्र में कई मैरिज हॉल, बैंक्वेट हॉल, धर्मशाला, लॉज और हॉस्टल अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण-पत्र के बिना संचालित हो रहे हैं। इस संबंध में बिहार कॉलोनी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता अविनाश कुमार दुबे ने नगर निगम प्रशासन से इन प्रतिष्ठानों की स्थलीय जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी झारखंड लोकायुक्त को भी दी गई है। दुबे के अनुसार, उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत अग्निशमन सेवा मुख्यालय, रांची से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में प्रभारी अपर राज्य अग्निशमन पदाधिकारी सह जनसूचना पदाधिकारी ने 20 जुलाई को सूचना उपलब्ध कराई। हालांकि, आवेदक ने जवाब को भ्रामक बताते हुए सवाल उठाए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top