भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि




बोकारो | सेंट मेरीज नर्सरी स्कूल में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष एचजी डॉ. स्तेफानोस मार थियोदोसियस की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य रेव. फादर दिनु एम. डेनियल, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्थापक अध्यक्ष के जीवन, दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति समर्पण से अवगत कराया। साथ ही प्रेम, करुणा, अनुशासन एवं सेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि संस्थापक अध्यक्ष के आदर्श आज भी विद्यालय के मार्गदर्शक सिद्धांतों में प्रतिबिंबित होते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top