भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में आज सुबह रहेगा कोहरा, दिन में साफ होगा आसमान; जानें...


Last Updated:

Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा. दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा. कल दीवाली के दिन सुबह कुहासा रहेगा और दिनभर बादल छाए रहेंगे. राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या मेघ गर्जन की संभावना है. तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

झारखंड में सुबह कोहरा और दिन में साफ आसमान, कल दीवाली पर ऐसा रहेगा वेदरZoom

झारखंड वेदर अपडेट

रांचीः झारखंड में आज 7 नवंबर को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा. राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा या कुहासा छाया रहेगा. हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, आसमान मुख्य रूप से साफ हो जाएगा और धूप खिलेगी.

राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से तापमान में हल्की नरमी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है. इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

7 से 11 नवंबर तक के मौसम का हाल

  • आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. हालांकि, इसके बाद के दो दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की हल्की वृद्धि भी हो सकती है. राहत की बात यह है कि 7 से 11 नवंबर तक राज्य के किसी भी जिले के लिए मौसम विभाग ने कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है.

कल दीवाली पर झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

  • कल 8 नवंबर को दीवाली के पावन पर्व पर झारखंड के मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. दीवाली के दिन सुबह की शुरुआत हल्के कुहासे से होगी. इसके बाद पूरे दिन राज्यभर में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है.
  • राजधानी रांची में कल दीवाली के दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. पर्व के दौरान यानी 9 नवंबर को भी रांची में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. जिसमें अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
  • दीवाली और उसके आसपास के दिनों में राज्य के कुछ खास हिस्सों में बारिश के भी आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या मेघ गर्जन (वज्रपात) होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा 10 नवंबर को राज्य के पूर्वी हिस्सों में और 11 नवंबर को फिर से उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिण-पूर्वी जिलों में ऐसी ही मौसमी स्थिति बन सकती है. इसलिए पर्व का आनंद लेते समय मौसम के इन बदलावों का थोड़ा ध्यान रखें.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top