भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दुनियाभर में क्यों ठप हुई Microsoft की सर्विस, Outlook से लेकर Teams...


Last Updated:

Microsoft Outlook Down: माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं ठप हो चुकी हैं. दुनियाभर में बड़े आउटेज के कारण यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आउटलुक यानी Outlook और Teams जैसे प्लेटफॉर्म ठप होने से ईमेल भेजने और ऑनलाइन मीटिंग करने में दिक्कत आई. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर Outlook से जुड़ी एक लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं. इस समस्या का असर OpenAI और Anthropic की AI सेवाओं के कनेक्टर्स पर भी पड़ा.

दुनियाभर में क्यों ठप हुई Microsoft की सर्विस, Outlook से लेकर Teams तक बंदZoom

Microsoft का बड़ा सर्वर डाउन, Outlook पर काम ठप तो Teams की मीटिंग भी बंद (रॉयटर्स)

Microsoft Outlook Down: भारत समेत दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं ठप पड़ गई हैं. इसके चलते यूजर्स आउटलुक और टीम्स जैसे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. यूजर्स को इन प्लेटफॉर्म्स में भारी आउटेज का सामना करना पड़ा है. न तो आउटलुक का मेल चल रहा है और न ही यूजर्स टीम्स में मीटिंग कर पा रहे हैं. आउटेज-ट्रैकिंग वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम’ पर आउटलुक से जुड़ी समस्याओं की 1 लाख से अधिक रिपोर्ट दर्ज की गईं. इस रुकावट का असर ओपनएआई और एंथ्रोपिक की एआई सेवाओं में इस्तेमाल होने वाले कनेक्टर्स पर भी पड़ा.

माइक्रोसॉफ्ट ने एक बयान में कहा, ‘हम इस समस्या के असर को कम करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं.’ कंपनी ने यह भी बताया कि वह अपने एडमिन सेंटर के जरिए लगातार अपडेट दे रही है. अपने ताजा अपडेट में माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि यह समस्या ‘बड़ी संख्या में सर्वरों के अचानक ठप हो जाने’ की वजह से आई है. हालांकि कंपनी ने इसके सटीक कारण नहीं बताए. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह अभी भी इस आउटेज की जांच कर रही है.

माइक्रोसॉफ्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि उसके कुछ इंफ्रास्ट्रक्चर पर ‘बहुत अधिक लोड’ आ गया है और वे इस लोड को संतुलित करने के लिए कनेक्शन ट्रैफिक को अपने वैश्विक इंफ्रास्ट्रक्चर पर फिर से बांट रहे हैं. टेक कंपनी ने बताया कि उसकी टीम ने सभी नए डिप्लॉयमेंट रोक दिए हैं, प्रभावित इंफ्रास्ट्रक्चर से ट्रैफिक को दूसरी जगह भेजा जा रहा है और प्रभावित सर्वरों को फिर से शुरू किया जा रहा है, ताकि सेवाएं बहाल हो सकें. कंपनी का कहना है कि इस आउटेज से उसका ‘डिफेंडर एक्सडीआर’ सुरक्षा सिस्टम भी प्रभावित हुआ है.

इससे पहले, माइक्रोसॉफ्ट ने बताया था कि उसने उत्तरी अमेरिका में ‘टीम्स’ सेवा में आई रुकावट को ठीक कर लिया है और समस्या पूरी तरह सुलझ गई है. बाद में कंपनी ने कहा कि यह समस्या अन्य क्षेत्रों के उपयोगकर्ताओं के लिए ‘माइक्रोसॉफ्ट 365’ सेवा की कनेक्टिविटी को भी प्रभावित कर सकती है.

About the Author

शंकर पंड‍ित

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top