भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

केवल छठ पर नहीं, यहां सालभर मिलता है कई वैरायटी का ठेकुआ,...


Last Updated:

Jamshedpur Chhath Prasad Shop: जमशेदपुर के बर्मामाइंस में साल के बारह महीने छठ का प्रसिद्ध प्रसाद ठेकुआ उपलब्ध रहता है. यहां सुबह से ही ताजा ठेकुआ बनना शुरू हो जाता है, जिसकी कीमत 200 से 240 रुपये प्रति किलो है. ठेकुआ की कई वैरायटी मिलती हैं साथ ही और भी कई मिठाइयां यहां से खरीदी जा सकती हैं.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक आते ही पूरे जमशेदपुर में इसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. बाजारों में छठ पूजा से जुड़ी सामग्री की खरीदारी हो रही है, वहीं घरों में भी प्रसाद बनाने की तैयारियां चल रही हैं. छठ महापर्व में ठेकुआ का अपना एक खास महत्व है. यह सिर्फ एक प्रसाद नहीं, बल्कि लोगों की आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ है. यही वजह है कि छठ के दिनों में ठेकुआ खाने के लिए लोगों को पूरे साल इंतजार रहता है.

यहां 12 महीने मिलता है ठेकुआ
हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि किसी घर में छठ पूजा नहीं होती, लेकिन लोगों का मन ठेकुआ खाने के लिए जरूर करता है. वहीं कुछ परिवार ऐसे भी हैं, जो छठ पूजा तो करते हैं, लेकिन किसी कारणवश घर पर प्रसाद नहीं बना पाते. ऐसे लोगों के लिए जमशेदपुर में एक खास जगह मौजूद है, जहां साल के 12 महीने ठेकुआ उपलब्ध रहता है. जी हां, शहर के बर्मामाइंस इलाके में चक्कर के पास स्थित इस दुकान पर आप कभी भी छठ के प्रसाद का आनंद ले सकते हैं.

दुकान के संचालक वासुदेव बताते हैं कि यहां सुबह 6 बजे से ही दुकान खुल जाती है. खास बात यह है कि यहां ठेकुआ बनाने का काम भी सुबह से ही शुरू हो जाता है. साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए नहा-धोकर लोग ठेकुआ बनाने में जुट जाते हैं, ताकि ग्राहकों को ताजा और स्वादिष्ट प्रसाद मिल सके.

कीमत की बात करें तो यहां 200 रुपये से लेकर 240 रुपये तक प्रति किलो ठेकुआ मिलता है. खास बात यह है कि यहां आटा, सूजी और मैदा से बने अलग-अलग तरह के ठेकुआ उपलब्ध हैं. ग्राहक अपनी पसंद और स्वाद के अनुसार इन्हें खरीद सकते हैं. इसके अलावा दुकान पर खोवा वाला पेड़ा, मुखदू और बालूशाही जैसी मिठाइयां भी मिलती हैं.

छठ के दौरान ग्राहकों की संख्या बढ़ जाती है
वासुदेव बताते हैं कि छठ के दिनों में यहां ग्राहकों की संख्या काफी बढ़ जाती है. शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग यहां पहुंचते हैं और कई ग्राहक पहले से ही अपने ऑर्डर दे देते हैं. कुछ लोग अपने घरों में छठ पूजा के लिए प्रसाद मंगवाते हैं, तो कुछ लोग सिर्फ ठेकुआ के पारंपरिक स्वाद का आनंद लेने के लिए खरीदारी करते हैं.

ऐसे में अगर आप भी छठ के प्रसाद ठेकुआ के शौकीन हैं और इस बार घर पर इसे नहीं बना पा रहे हैं, तो बर्मामाइंस के चक्कर के पास स्थित इस दुकान पर पहुंच सकते हैं. यहां आपको साल के 12 महीने छठ के प्रसाद का स्वाद चखने का मौका मिलेगा.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top