भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भलहीं न साथ दी सरीरिया, छठ करब हम जरूर:दर्द से कराहते हाथ,...




मीरा का छठ का पहला संकल्प पूरा- मां के दोनों हाथ टूटे, बेटे ने कद्दू-भात खिलाया 25 अक्टूबर की रात रांची के ब्रांबे की रहने वाली मीरा सिंह शरद पूर्णिमा की पूजा के बाद अपने छठे छठ महापर्व की तैयारियों की सूची बना रही थीं। तब उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि अगली सुबह उनके धैर्य और आस्था की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाली है। 26 अक्टूबर की सुबह हुई एक दुर्घटना में मीरा के दोनों हाथ टूट गए। दोनों हाथों में मल्टीपल फ्रैक्चर था। डॉक्टरों ने लगातार 4 घंटे तक जटिल ऑपरेशन किया, टांके लगे और दोनों हाथों में भारी स्लैब चढ़ा दिए गए। हादसे के बाद घर में छठ के गीतों की जगह सन्नाटे और दवाइयों की महक ने ले ली। परिवार ने मान लिया था कि इस बार घर में छठ नहीं हो पाएगा। पति डॉ. भूपेश कुमार (प्रिंसिपल, आईएचएम) ने भी पत्नी की असहनीय पीड़ा को देखते हुए साफ कह दिया कि इस हालत में व्रत करना नामुमकिन है। लेकिन, बिस्तर पर दर्द से कराह रहीं मीरा ने घरवालों से कहा कि चाहे जो हो जाए और कितनी भी तकलीफ क्यों न हो, वह छठ करेंगी ही। उनके इस प्रण के आगे डॉ. भूपेश को झुकना पड़ा। मीरा के पुत्र आदित्य भारद्वाज ने आगे बढ़कर न केवल मां की सेवा का जिम्मा उठाया, बल्कि खुद भी मां के साथ छठ व्रत रखने का संकल्प ले लिया। शुक्रवार को नहाय-खाय के दिन मीरा ने पूरे नेम-धर्म के साथ स्नान-ध्यान किया। जब भोग ग्रहण करने की बारी आई, तो बेटे आदित्य ने अपने हाथों से मां को कद्दू-भात और चने की दाल का प्रसाद खिलाया। मीरा सिंह कहती हैं, “नहाय-खाय का संकल्प छठी माई की कृपा से पूरा हुआ। अब परिवार और बेटे के सहारे खरना और अस्ताचलगामी व उदीयमान सूर्य को अर्घ्य भी दूंगी। मेरी छठी मइया सबके कष्ट हरती हैं, वे मेरे भी सारे दुख दूर करेंगी।’ बुखार भी नहीं डिगा सकी आस्था…80 की उम्र, 50 वर्षों से छठ कर रहीं कांति देवी
उम्र के जिस पड़ाव पर लोग शारीरिक चुनौतियों के कारण आराम की तलाश करते हैं, उस 80 वर्ष की आयु में भी किशोरगंज रोड नंबर-2 निवासी कांति देवी पूरे उत्साह और निष्ठा के साथ छठ व्रत कर रही हैं। कांती देवी बताती हैं कि उन्होंने वर्ष 1976 में छठ महापर्व की शुरुआत की थी। किसी विशेष मन्नत के बजाय अपनी श्रद्धा और इच्छा से उन्होंने यह संकल्प लिया था। तब से शुरू हुआ यह सिलसिला आज लगभग 50 वर्षों से लगातार जारी है। इस लंबे सफर में केवल एक बार ससुर के निधन के कारण उन्हें व्रत छोड़ना पड़ा था। इस वर्ष दिवाली की साफ-सफाई और लिपाई-पुताई के दौरान कांति देवी को ठंड लग गई थी, जिससे उन्हें बुखार आ गया था। उनकी 80 वर्ष की उम्र और सेहत को देखते हुए पति ने इस साल व्रत न करने की सलाह दी, लेकिन कांति देवी अपने संकल्प पर अडिग रहीं। दवा लेने के बाद स्वस्थ होकर वे फिर से पूरी ऊर्जा के साथ महापर्व की तैयारियों में जुट गईं। उनकी तीनों बहुएं, बेटी और गोतनी भी इस परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। पिछले साल परिवार के सात सदस्यों ने एक साथ छठ किया था और घर से सात दउरा निकले थे। इस बार घर के चार-पांच व्रती एक साथ मिलकर पूजा के नियम निभा रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top