भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लो जी! अब चूड़ियों में भी बजेंगे गाने, मोबाइल से कनेक्ट कर...


Last Updated:

बाजार में एक अनोखी ब्लूटूथ चूड़ी आई है. जिसे मोबाइल से कनेक्ट करके महिलाएं गाने सुन सकती हैं. चूड़ी कारोबारी अनिता देवी ने कोलकाता से तकनीक सीखकर इसे तैयार किया है. जिसकी कीमत 600 रुपये प्रति जोड़ा है.

पलामूः बदलते दौर के साथ महिलाओं के श्रृंगार और फैशन का अंदाज भी तेजी से बदल रहा है. अब तक चूड़ियों को हाथों की खूबसूरती बढ़ाने और पारंपरिक श्रृंगार का हिस्सा माना जाता था, लेकिन अब इन्हीं चूड़ियों में गाने भी सुनाई देंगे. जी हां, बाजार में एक ऐसी अनोखी ब्लूटूथ चूड़ी आई है, जिसे मोबाइल से कनेक्ट कर महिलाएं अपने पसंदीदा गाने सुन सकती हैं. इतना ही नहीं, इस चूड़ी में आकर्षक लाइट भी जलती है, जो इसे दूसरी सामान्य चूड़ियों से बिल्कुल अलग बनाती है. तकनीक और फैशन का यह अनोखा मेल महिलाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बन रहा है.

कोलकाता से सीखी खास डिजाइन बनाने की तकनीक

चूड़ी कारोबारी अनिता देवी पिछले छह वर्षों से चूड़ियों का कारोबार कर रही हैं. उन्होंने बताया कि समय के साथ महिलाओं की पसंद और बाजार के ट्रेंड में लगातार बदलाव आता रहता है. इसी को ध्यान में रखते हुए वह हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करती हैं. इसी सिलसिले में वह सामान खरीदने और ट्रेनिंग लेने के लिए कोलकाता गई थीं. वहां उन्हें चूड़ियों के नए डिजाइन और उन्हें आकर्षक बनाने के तरीकों के बारे में जानकारी मिली. इसी दौरान उनके मन में कुछ अलग और अनोखी चूड़ी तैयार करने का विचार आया. उन्होंने बताया कि इस तरह की चूड़ी आमतौर पर कहीं तैयार नहीं होती है. लेकिन इसे देखकर उनके मन में खुद बनाने की इच्छा हुई और उन्होंने अपनी मेहनत से इसे तैयार करना शुरू किया.

चूड़ी में लगा है स्पीकर और बैटरी

इस ब्लूटूथ चूड़ी की सबसे खास बात इसमें लगाया गया छोटा स्पीकर और लाइट है. चूड़ी के अंदर घड़ी में इस्तेमाल होने वाली बैटरी लगाई जाती है. इसके साथ एक छोटा स्पीकर फिट किया जाता है, जो मोबाइल से ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट हो जाता है. इसके बाद महिलाएं मोबाइल में अपना पसंदीदा गाना चलाकर सीधे चूड़ी के जरिए सुन सकती हैं. वहीं, इसमें लगी छोटी लाइट जलने पर चूड़ी और भी आकर्षक दिखाई देती है. यह सामान्य चूड़ियों से बिल्कुल अलग है और फैशन के साथ तकनीक का भी अनुभव कराती है.

एक बार चार्ज करने पर छह घंटे तक चलेगी

अनिता देवी के अनुसार, इस खास चूड़ी को एक बार चार्ज करने पर करीब छह घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इसकी कीमत 600 रुपये प्रति जोड़ा रखी गई है. वहीं, पूरे सेट के साथ इसकी कीमत करीब 1200 रुपये है. उन्होंने बताया कि इस अनोखी चूड़ी को देखने के बाद महिलाएं काफी उत्सुकता दिखा रही हैं. कई ग्राहक इसके बारे में जानकारी लेने के साथ खरीदारी भी कर रहे हैं. उनका कहना है कि बाजार में समय के साथ नई चीजों की मांग बढ़ रही है. ऐसे में महिलाओं के लिए कुछ नया और आकर्षक उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top