भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Today Weather: 24 नवंबर को दिल्ली-राजस्थान में बढ़ेगी ठिठुरन, असम-UP में कोहरा;...


IMD Today Weather: 24 नवंबर को देश के मौसम में एक साथ कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कहीं बादल बरसने की तैयारी में हैं तो कहीं सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो सकती है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर लोगों की मुश्किल बढ़ा सकता है. तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी है. आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ने का अनुमान है. दूसरी तरफ उत्तर भारत में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. दिल्ली और राजस्थान में सुबह-शाम ठिठुरन महसूस हो सकती है. राजधानी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. राजस्थान समेत उत्तर-पश्चिम भारत में भी आने वाले दिनों में रात का पारा नीचे जा सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार मौसम का यह बदलाव सिर्फ बारिश और ठंड तक सीमित नहीं है. पूर्वोत्तर भारत के असम और मेघालय के साथ उत्तर प्रदेश तथा हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो सकती है. इसका असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ने की आशंका है. वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है. केरल और माहे में भी तेज बरसात के आसार हैं. ऐसे में 24 नवंबर को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग रंग देखने को मिलेंगे.
दक्षिण भारत में 24 नवंबर को मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. (IMD)

दिल्ली-NCR में सुबह धुंध और रात में बढ़ेगी ठंड

दिल्ली-NCR में 24 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. हालांकि सुबह के वक्त कुछ इलाकों में धुंध या हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है. दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने की संभावना है. इसके बावजूद सुबह और रात के तापमान में गिरावट का एहसास बना रहेगा. राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. 25 नवंबर को भी आसमान साफ रहने का अनुमान है. उस दिन सुबह कुछ जगहों पर हल्का तो कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छा सकता है. 26 नवंबर को भी सुबह धुंध और हल्के कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. ऐसे में सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतनी होगी.

24 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
जयपुर 26°C 14°C
चेन्नई 30°C 24°C
दिल्ली 24°C 11°C
भोपाल 26°C 17°C
शिमला 17°C 7°C
मुंबई 34°C 19°C
लखनऊ 28°C 16°C
कोलकाता 29°C 23°C
नैनीताल 18°C 8°C
पटना 24°C 21°C

UP में बारिश नहीं लेकिन पूर्वांचल में कोहरा बढ़ाएगा परेशानी

उत्तर प्रदेश में 24 नवंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है. हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा छा सकता है. खासकर सुबह के समय सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 25 से 29 नवंबर तक भी प्रदेश में बारिश का अलर्ट नहीं है. यानी फिलहाल यूपी में बादलों की जगह कोहरे और गिरते तापमान का असर देखने को मिल सकता है. लखनऊ में 24 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बिहार में मौसम रहेगा शुष्क, बारिश का अलर्ट नहीं

बिहार में मंगलवार को मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है. IMD ने 24 नवंबर के लिए राज्य में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. 23 नवंबर को बिहार के लिए घने कोहरे की चेतावनी थी लेकिन 24 नवंबर और उसके बाद के पूर्वानुमान में ऐसा अलर्ट नहीं दिया गया है. अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना भी नहीं जताई गई है. 25 से 29 नवंबर के बीच मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. पटना में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. ऐसे में बिहार के लोगों को फिलहाल बारिश से राहत रहेगी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top