चाईबासा| श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व मंगलवार को गुरुद्वारा नानक दरबार, चाईबासा में मनाया जाएगा। इस गुरु पर्व के लिए गुरु ग्रंथ साहिब जी का श्री अखंड पाठ आरंभ हुआ। यह लगातार 48 घंटे चलेगा। इसकी सम्पूर्णता मंगलवार 24 नवम्बर को होगी। इसके उपरांत निशान साहिब का चोला बदला जाएगा। विदित है कि यह निशान साहिब जमीन से 90 फीट ऊंचा है। हाइड्रोलिक सिस्टम से इसे झुकाकर नीचे किया जाएगा। फिर पानी एवं दूध से स्नान कराकर नया चोला बदलकर इसे उठाया जाएगा। इसके बाद अरदास होगी। इसके उपरांत जमशेदपुर से आए हरिशरण सिंह के कीर्तनी जत्थे द्वारा शब्द-कीर्तन किया जाएगा। झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा, चाईबासा नगर अध्यक्ष नितिन प्रकाश तथा उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा की उपस्थिति में अरदास होगी। प्रसाद एवं गुरु का लंगर वरताया जाएगा।
Source link