Last Updated:
How To Start Wellness Center Business: रांची में वीएलसीसी वेलनेस सेंटर के संचालक आलोक गेरा के मुताबिक, पांच लाख रुपये में यह बिजनेस शुरू किया जा सकता है. इसके लिए मार्केट रिसर्च और कम से कम बारह महीने का धैर्य रखना बेहद जरूरी है. धीरे-धीरे मार्केट में पैठ बनती है और एकदम से कमाई नहीं शुरू होती.
रांची. रांची में वीएलसीसी वेलनेस सेंटर के संचालक आलोक गेरा बताते हैं कि लड़कियों और महिलाओं के बीच वेलनेस सेंटर का गजब क्रेज है. यहां लेजर ट्रीटमेंट, मशीनों के जरिए फुल बॉडी ब्यूटी ट्रीटमेंट जैसी सुविधाएं दी जाती हैं. यहां वजन घटाने और बोटॉक्स जैसे ट्रीटमेंट के लिए भी एक्सपर्ट्स मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि अगर आप यह काम शुरू करना चाहते हैं तो 5 लाख रुपये से यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनें काफी महंगी आती हैं.
जैसे स्किन ट्रीटमेंट के लिए बहुत महंगी मशीनें हो सकती हैं. लेकिन शुरुआत में महंगी मशीनों में निवेश न करें. पहले हाइड्रो और अल्ट्रासोनिक जैसी मशीनों से काम शुरू कर सकते हैं. ये मशीनें सस्ती भी मिलेंगी और इनका रिजल्ट भी बेहतर होता है. इसलिए पहले मार्केट में रिसर्च करें कि आपको कम कीमत में कौन-कौन सी मशीनें मिल सकती हैं.
पहले रिसर्च करना जरूरी
आलोक बताते हैं, मैंने 2014 में यह काम शुरू किया था. इससे पहले मैंने मुंबई से एमबीए किया था, जहां मुझे बैंकिंग सेक्टर में नौकरी भी मिली. लेकिन मुझे खुद का कुछ करना था. जब मैं रांची आया तो मैंने देखा कि मार्केट में हर चीज अलग-अलग है. जिम अलग है, सैलून अलग है और पार्लर अलग है. तो मैंने सोचा कि क्यों न इन सबको एक साथ जोड़कर एक प्रॉपर वेलनेस सेंटर शुरू किया जाए. इसके लिए आपको भी मार्केट रिसर्च करनी पड़ेगी.
अगर वेलनेस सेंटर खोलना चाहते हैं तो अपने एरिया में देखिए कि वहां किस चीज की कमी है और लोगों को किस चीज की जरूरत है. उसके अनुसार आपको अपनी सर्विस कस्टमाइज करनी होगी. दूसरी बात, सीधे बिजनेस में नहीं कूद जाना चाहिए. कम से कम 6 महीने की सैलरी का बैकअप रखना होगा. इसके अलावा, आपके निवेश को निकलने में कम से कम 12 महीने का वक्त लगता है.
12 महीने तक रखना पड़ेगा सब्र
कम से कम 12 महीने तक तो सब्र रखना पड़ेगा. इस दौरान प्रॉफिट नहीं होगा, बल्कि आपका निवेश निकलेगा. बिजनेस तुरंत नहीं चलता है. लेकिन इसके बाद निश्चित तौर पर आपको प्रॉफिट होगा और कमाई भी अच्छी होगी. बैंक से लोन लेने जाएंगे तो बैंक भी आपके बिजनेस को लेकर मार्केट रिसर्च करता है. इसलिए आपको भी मार्केट रिसर्च करनी चाहिए और धैर्य के साथ आराम से बिजनेस शुरू करना चाहिए.
About the Author
Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…