दुनिया कल से क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की बात कर रही है कि भाई ने क्या फोड़ डाला है. इधर पॉलिटिक्स में वैसी ही ताबड़तोड़ पारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेल रहे हैं. युद्ध वाले बाउंसर हों या टैरिफ वाले यॉर्कर… पीएम मोदी चुनौतियों वाली हर गेंद पर छक्का मार रहे हैं. और नतीजा ये हुआ है कि भारत की इकॉनमी बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भाग रही है. भारत का शेयर बाजार ऐसा बम-बम हुआ कि दुनिया में हड़कंप मच गया है.
शेयर मार्केट ने आज छप्पर फाड़ जंप मार दिया बॉस. सेंसेक्स एक दिन में 1500 अंक से ज्यादा चढ़ गया. विदेशी निवेशक भारत में भर भरकर पैसा लगा रहे हैं. और ये सब तब हुआ है, जब हाल ही में राहुल गांधी विदेश जाकर कहकर आए थे कि भारत की इकॉनमी तो डूबने वाली है. ये सब तब हुआ है जब आज ही ट्रंप भारत पर नए टैरिफ की नई धमकी लेकर आए हैं. लेकिन पीएम मोदी ने ब्रैंड भारत पर दुनिया का ऐसा ट्रस्ट क्रिएट कर दिया है कि ना तो राहुल गांधी की बातें और ना ही ट्रंप की धमकी भारत की इकॉनमी पर दुनिया का विश्वास तोड़ पा रही हैं.
आज क्या-क्या गजब हुआ? पीएम मोदी आज भी भारत के लिए कौन से नए दरवाजे खोल रहे हैं? कौन एक दिन का दो लाख करोड़ कमा रहा है और कैसे? मोहन भागवत ने कौन सी चेतावनी दे दी है? और क्या चीन भी वो नहीं कर पा रहा जो भारत कर रहा है? ये सब देखिये आज की खास रिपोर्ट में…
वैभव सूर्यवंशी वाली फॉर्म में बैटिंग कर रहे पीएम मोदी
पीएम मोदी आजकल वैभव सूर्यवंशी वाली फॉर्म में बैटिंग कर रहे हैं और नतीजा ये है कि ट्रंप से लेकर राहुल गांधी तक की उनके सामने चल नहीं पा रही. राहुल गांधी अमेरिका जाकर भारत की इकॉनमी को डेड बता आए थे. ट्रंप टैरिफ वाली नई धमकी लाए हैं, लेकिन आज की डेट में पीएम मोदी ने ब्रैंड इंडिया को जैसा चमकाया है, उसका इम्पैक्ट ये है कि भारत के सामने किसी के फेक नैरेटिव की चल नहीं पा रही.
अमेरिकी मीडिया ने एक धमाकेधार खबर छापी कि ट्रंप चीन भारत समेत कई देशों पर नया टैरिफ लगाने वाले हैं, लेकिन इतनी विस्फोटक खबर भी भारत की मार्केट को हिला नहीं पाई. टैरिफ की खबर के बावजूद भारत का शेयर मार्केट गिरना तो दूर, तगड़े जंप के साथ आसमान फाड़ने लग गया.
आज ही देखिए शेयर मार्केट में क्या गजब हुआ है…
- BSE SENSEX आज 83,938 पर बंद हुआ, जिसमें 1,502.29 अंकों यानी 1.82% की बढ़ोतरी हुई है
- पिछले 19 कारोबारी दिनों में सेंसेक्स 73 हजार 226 अंक से 83 हजार 938 तक पहुंच गया है, यानि 19 दिनों में 10 हजार 712 अंक यानी 14.62% की बढ़ हुई है.
- हर कारोबारी दिन पर सेंसेक्स में औसतन 564 अंक की बढ़ोतरी हुई है.
- वहीं NIFTY-50 आज 25 हजार 819 अंकों पर बंद हुआ.
- निफ्टी-50 में आज 469.60 अंक यानी 1.85% की बढ़ोतरी हुई है.
- पिछले 19 कारोबारी दिनों के दौरान निफ्टी 22 हजार 698 से बढ़कर 25 हजार 819 हुआ है और इस दौरान कुल 3 हजार 121 अंक यानी 13.75% की बढ़ोतरी हुई है.
- 19 दिन के दौरान निफ्टी 50 में रोज 164 अंक की बढ़त हुई है.
यानी शेयर मार्केट में गजब की तेजी दिख रही है. अब सोचिए अगर टैरिफ का डर होता तो क्या शेयर मार्केट में ऐसी जंप देखने को मिलती. इधर शेयर मार्केट का ग्राफ ऊपर गया है. उधर राहुल गांधी की क्रेडिबिलिटी का ग्राफ और नीचे गिर गया है, क्योंकि राहुल गांधी तो अमेरिका जाकर ये बोलकर आए हैं कि भारत की इकॉनमी तो खतरे में हैं. लेकिन यहां तो नरेंद्र मोदी ने पूरा सीन ही बदला हुआ है. शेयर मार्केट बम-बम है. GDP ग्रोथ टॉप लेवल पर है. आप सुनिए अमेरिका में राहुल गांधी देश की अर्थव्यवस्था के लिए क्या बोलकर आए थे.
राहुल गांधी ने कहा था, ‘देखिए, कड़वी सच्चाई ये है कि भारत एक आर्थिक आपदा पर बैठा हुआ है. आप इसे टाल सकते हैं, मीडिया इसे टाल सकता है, लेकिन भारत में बेरोजगारी की बहुत बड़ी समस्या है. भारत में शिक्षा व्यवस्था में बहुत बड़ी समस्या है. आप इन तथ्यों से बच नहीं सकते.’
हर दिन 2 लाख करोड़ का मुनाफा
नरेंद्र मोदी से नफरत के चक्कर में राहुल गांधी अमेरिका जाकर देश की GDP के आंकड़ों तक खारिज कर आए थे. राहुल गांधी ने पूरा जोर लगाया कि कैसे नरेंद्र मोदी के राज में भारत की कमजोर स्थिति दिखे, लेकिन उनका नैरेटिव चला नहीं. आप देखिए शेयर मार्केट में जो उछाल आया है इस से निवेशकों की चांदी हो गई है. शेयर मार्केट में फिर से बहार लौट आई है. आप देखिए BSE की सभी लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ गया है.
BSE कंपनियों का मार्केट कैप 28 अक्टूबर के 473.54 लाख करोड़ से बढ़कर 25 नवंबर को 513.27 लाख करोड़ पर पहुंच गई. इन 19 ट्रेडिंग दिनों के दौरान निवेशकों की संपत्ति 39.73 लाख करोड़ बढ़ी. यानी हर दिन संपत्ति में औसतन 2.09 लाख करोड़ का इजाफा हुआ.
इकॉनमी बूम मानने को तैयार नहीं कांग्रेस नेता
यानी सिर्फ 19 कारोबारी दिनों में ही निवेशकों की संपत्ति 40 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है. ये हाल है भारत के शेयर मार्केट का. और राहुल गांधी इकॉनमिक डिजास्टर की बात करते हैं. और आज भी कांग्रेस के नेता ये मानने को तैयार नहीं. कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित कह रहे हैं कि इकॉनमी कहां बूम कर रही है, मुझे तो समझ नहीं आ रहा है.
संदीप दीक्षित ने कहा, ‘इकॉनमी कहां बूम कर रही है मुझे तो समझ नहीं आ रहा है. कुछ एक-डेढ़ महीने पहले इन्होंने खूब ढोल-नगाड़े के साथ ये बताया था कि उस क्वार्टर में बहुत प्रगति हुई है. और जब उसके बाद विशेषज्ञों ने इनके आंकड़ों की छिछालेदर की उसके बाद न तो कोई प्रतिक्रिया BJP से आई न तो इनके अर्थशास्त्रियों से आई. आंकड़ों में पूरी उस तरीके के सबूत नहीं मिले प्रगति के और जो छोटा मोटा प्रोगेसस है वो तो चलता रहता है. खुद प्रधानमंत्री ने कहा कि नौकरी दो… क्यों कहना भाई क्या जरूरत है. अगर समृद्ध है अर्थव्यवस्था, अगर लोगों को काम मिल रहा है. तो आपको क्यों कहने कि जरूरत है कि आपका पेट भूखा है. तो शेयर मार्केट बूम करे, GDP बूम करे करे. ये बात सिद्ध हो गई कि हिन्दुस्तान का 10 से 20 % अर्थव्यवस्था है, जिसमें प्रगति हो रही है. बाकी सब 80% जहां लोग रहते हैं वहां बिल्कुल चौपट मामला है. और ये बात आंकड़ों में भी सिद्ध हो गई.’
भारतीय रुपये को लेकर भी बड़ी खुशखबरी
शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी के बीच अब भारतीय रुपये को लेकर भी बड़ी खुशखबरी आई है. जिस रुपये की कमजोरी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे, वही रुपया नवंबर के महीने में एशिया की सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली प्रमुख करेंसी बन गया है. पया अब 8 महीने के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंच गया है.
इस साल मई में एक डॉलर की कीमत 96 रुपये 96 पैसे थी. अक्टूबर के आखिर में एक डॉलर की कीमत करीब 95 रुपये थी. 25 नवंबर को डॉलर के मुकाबले रुपया 92 रुपये 23 पैसे पर बंद हुआ. अकेले नवंबर के महीने में रुपया 2.9 प्रतिशत मजबूत हुआ है. तेजी बरकरार रहने पर नवंबर पिछले 8 साल का सबसे अच्छा महीना होगा.
- रुपये में मजबूती के पीछे की बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की भारत में वापसी है. नवंबर में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 14.28 अरब डॉलर यानी करीब 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है. इससे भारत में डॉलर की सप्लाई बढ़ी है.
- दूसरी वजह है कच्चे तेल की कीमतें गिरने से तेल खरीदने के लिए भारत को कम डॉलर खर्च करने पड़ रहे हैं.
- तीसरी वजह है RBI ने डॉलर की गैरजरूरी मांग और सट्टेबाजी को कंट्रोल करने के लिए कई उपाय किए हैं.
- चौथी वजह है कि विदेशी निवेशक महंगी AI और टेक्नोलॉजी कंपनियों से पैसा निकालकर भारतीय शेयर बाजार का रुख कर रहे हैं.
रुपये की मजबूती बरकरार रहती है तो भारत का आयात खर्च कम होगा. विदेशों में पढ़ाई और यात्रा सस्ती हो सकती है और महंगाई को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है.
कैसे तेजी से बढ़ रही है भारतीय अर्थव्यस्था?
शेयर मार्केट बूम हो जाए. GDP ग्रोथ रेट बढ़ जाए. GST कलेक्शन बढ़ जाए,लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस यही कहेगी कि पीएम मोदी ने किया क्या है, पीएम मोदी ने तो सब बर्बाद किया हुआ है, जबकि अलग-अलग रिपोर्ट्स ये बता रही है कि भारतीय अर्थव्यस्था कैसे तेजी से बढ़ रही है.
रेटिंग एजेंसी ICRA Business Activity Monitor के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में भारत की Economic Activity में 12.8% की वृद्धि हुई. यह पिछले तीन साल की सबसे तेज बढ़ोतरी है. लगातार पांचवां महीना है जब डबल-डिजिट में ग्रोथ हुई है. ICRA के 16 हाई-फ्रीक्वेंसी indicators में से 11 में सुधार देखा गया.
इनमें ऑटो उत्पादन, बिजली उत्पादन, खनन, निर्यात, पोर्ट कार्गो, जीएसटी ई-वे बिल और डीजल बिक्री शामिल हैं. सीमेंट और स्टील का उत्पादन भी अच्छा रहा, जिससे निर्माण गतिविधि मजबूत दिखी. कोर सेक्टर की वृद्धि 10.9% रही. यानी अर्थव्यवस्था एकदम सही ट्रैक पर दिख रही है. डिमांड बढ़ रही है, बिक्री बढ़ रही है. और ऐसा नहीं कि ये अचानक से हो रहा है लंबे समय से तेजी बनी हुई है
इसी को लेकर बीजेपी नेता ये कह रहे हैं कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का हर झूठआ एजेंडा बाहर आ रहा है. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है. भारत के निर्यात लगातार बढ़ रहे हैं. और कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का हर झूठा एजेंडा बाहर आ रहा है. राहुल गांधी का राजनीतिक करियर डेड है. परंतु हर आंकड़ा ये कह रहा भारत की अर्थव्यवस्था बम-बम है.’
धड़ाधड़ फैसले ले रही मोदी सरकार
देश की इकॉनमी चमक रही है, दुनिया भारत की तरफ देख रही है. और इधर मोदी सरकार भी भारत में मैन्यूफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए धड़ाधड़ फैसले रही है. आज ही मोदी कैबिनेट ने कई ऐसे फैसले लिए हैं जिनसे भारत में मैन्यूफैक्चरिंग इकोसिस्टम को बूस्ट मिलेगा.
सरकार ने 11,000 करोड़ की Construction और Infrastructure Equipment Manufacturing Ecosystem Scheme को मंजूरी दी है. इस योजना से भारत क्रेन, बुलडोजर, टनल बोरिंग मशीन मैन्यूफैक्चरिंग का हब बनेगा. योजना में 7 कैटेगरी की मशीनें शामिल हैं, जिनका भारत ज्यादातर आयात करता है. इसके अलावा तमिलनाडु के कामराजर पोर्ट पर 4 हजार 288 करोड़ की लागत से दूसरा कंटेनर टर्मिनल बनेगा. इस कंटेनर टर्मिनल की सालाना कंटेनर हैंडलिंग कैपेसिट करीब 2 मिलियन होगी. साथ ही असम के सिलचर में 2 हजार 14 करोड़ की लागत से ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मंजूरी दी है. नया एयरपोर्ट मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और मणिपुर के लिए एक कनेक्टिंग पॉइंट का काम करेगा.
चिप से लेकर शिप तक सबकुछ मेड इन इंडिया
यानी पीएम मोदी बड़े बड़े काम निपटा रहे हैं. चिप से लेकर शिप तक वो सबकुछ मेड इन इंडिया देखना चाहते हैं. इतना ही नहीं, वो भारत को दुनिया का मार्केट बनाने में लगे हैं. यानी भारत खुद के लिए तो बना ही, दुनिया को भी बेचे. कैबिनेट में जो आज बड़े बडे़ फैसले हुए उससे देश में क्या बदल जाएगा ये बताने के लिए खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर डिटेल शेयर की है.जैसे असम के नए एयरपोर्ट को लेकर पीएम मोदी ने बताया कि ‘जो नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेगा उसमें बड़े विमानों को संभालने की क्षमता होगी. व्यस्त समय में ज्यादा यातायात को संभालने के लिए आधुनिक टर्मिनल बनेंगे. दक्षिणी असम और आसपास के राज्यों के लिए बेहतर हवाई संपर्क होगा. व्यापार, चाय और कृषि आधारित उद्योगों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा’
इसी तरह पीएम मोदी ने कामराजर पोर्ट पर कंटेनर टर्मिनल का जिक्र किया. पीएम मोदी ने बताया कि दुनिया के कुछ सबसे बड़े कंटेनर जहाजों के लिए सीधी आवाजाही संभव होगी. लॉजिस्टिक्स लागत और विदेशी ट्रांसशिपमेंट हब पर निर्भरता कम होगी. ये फैसला दक्षिण भारत में मैन्युफेक्चरिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देगा. यानी नरेंद्र मोदी भारत को आत्मनिर्भर बनाने में जी जान से जुटे हुए हैं.
सुरक्षा के मोर्चे पर भी भारत अपनी ताकत को लगातार बढ़ा रहा है. गुजरात में आज एक्सप्रेस वे पर भारतीय सेना के चार विमानों ने लैडिंग और टेकऑफ किया. सेना की ‘टीम माउंटेन इंगल्स’ के चारों विमानों ने गुजरात में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे पर लैंडिंग की. इमरजेंसी में एक्सप्रेस-वे को वैकल्पिक हवाई पट्टी के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है.
इधर देश को विकसित बनाने के लिए पीएम मोदी बड़ी प्लानिंग में जुटे हैं. उधर कांग्रेस राहुल गांधी के डिबेट वाले चैलेंज से आगे नहीं बढ़ पा रही है. राहुल गांधी के डिबेट वाले चैलेंज को लेकर कांग्रेस ने एक AI वीडियो बनाया है, जिसमें पीएम मोदी को टारगेट किया गया है. देखिए
मोदी जी, अब यही रास्ता बचा है 👇 https://t.co/e9yO3AoRAB