भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Muni Bond : देश के सबसे धनी नगर निगम से पैसे कमाने...


Last Updated:

Muni Bond : देश के सबसे अमीर नगर निगम बीएमसी ने पहली बार म्यूनिसिपल बॉन्ड उतारने की तैयारी कर ली है.बीएमसी ने 9,500 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करने का मन बनाया है. यह पहली बार होगा जब बीएमसी अपना बॉन्ड जारी करेगी. इन पैसों का इस्तेमाल विकास कार्यों और निगम की अन्य योजनाओं में किया जा सकेगा.

सबसे धनी नगर निगम से पैसे कमाने का मौका, जल्द लॉन्च होगा पहला मुनि बॉन्ड Zoom

मुंबई नगर निगम जल्द ही अपना म्यूनिसिपल बॉन्ड लाने की तैयारी में है.

नई दिल्ली. देश  सबसे धनी नगर निगम बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमाने का मौका आ रहा है. बीएमसी अपना पहला म्युनिसिपल बॉन्ड लाने जा रही है और बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज दाखिल करने की तैयारी कर रही है. नगर आयुक्त अश्विनी भिडे ने शुक्रवार को बताया कि नगर निगम प्रस्तावित निर्गम को खुदरा निवेशकों और संस्थागत प्रतिभागियों के लिए खोलने की योजना बना रहा है.

उन्होंने कहा कि नगर निगम इस समय एक सामान्य बॉन्ड जारी करने की योजना बना रहा है, लेकिन भविष्य में अपनी जलवायु कार्य योजना के अनुरूप बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए हरित (पर्यावरण संरक्षण), नीले (समुद्र एवं जल संरक्षण) और सामाजिक बॉन्ड सहित सेक्टर ओरिएंटेड बॉन्ड की संभावनाएं भी तलाश सकता है. भिडे ने कहा कि अब हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं. हमारे पास सभी बाजार मध्यस्थ मौजूद हैं, हम सेबी के पास अपने दस्तावेज दाखिल कर रहे हैं और हम आईपीओ लेकर आएंगे.

कितने रुपये का जारी होगा बॉन्ड
उन्होंने आईपीओ का आकार या बाजार में उतरने की समय-सीमा के बारे में फिलहाल नहीं बताया. हालांकि, सितंबर में ऐसी खबरें आई थीं कि निगम बॉन्ड बिक्री से लगभग 9,500 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रख रहा है. इस आधार पर कयास लगाए जा रहे कि करीब 9 हजार करोड़ का बॉन्ड बीएमसी जारी कर सकता है. इन पैसों का इस्तेमाल नगर निगम अपने विकास कार्यों और अन्य तरह की योजनाओं में कर सकता है.

क्या होता है म्युनिसिपल बॉन्ड
देश के तमाम नगर निगम बाजार से पैसे जुटाने के लिए समय-समय पर अपने बॉन्ड जारी करते हैं. इन पैसों का इस्तेमाल निकाय के विकास कार्यों और अन्य योजनाओं में किया जाता है. निगम इन बॉन्ड में निवेश करने वालों को एक तय अवधि के लिए ब्याज ऑफर करते हैं. यही वजह है कि मुनि बॉन्ड में भी निवेशकों का काफी रुझान रहता है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top