भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बंगाल में खुला विकास का नया द्वार : डॉ. पातंजली




गढ़वा| सोशल वर्कर संस्था गढ़वा के तत्वावधान में शहर के मुख्य चौक रंका मोड़ संकट मोचन मंदिर के समीप साप्ताहिक भंडारा का आयोजन किया गया। 125वां सप्ताह आयोजित भंडारा कार्यक्रम रूपा गुप्ता ने अपना जन्मदिन मनाई। अपने जन्मदिन के अवसर पर रूपा गुप्ता ने संस्था के बैनर तले साप्ताहिक भंडारा के तहत जरूरतमंदों को प्रसाद स्वरूप पूड़ी, सब्जी, बुंदिया, रसगुल्ला तथा फल वितरण किया। मौके पर रूपा गुप्ता ने कहा कि उन्होंने संस्था के सदस्यों को कुछ दिन पहले ही अपने जन्मदिन पर भंडारा कराने को लेकर बात कही थी। क्योंकि वे सोशल मीडिया और अख़बार के माध्यम से हमेशा देखती थी हर सप्ताह कोई न कोई अपनी खुशियां लेकर आता है और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने का वही माध्यम बन जाता है। जरूरतमंदों के लिए वे निवेदन करना चाहती हैं कि अगर आपको अपनी खुशियां मे ढेरो आशीर्वाद लेना है तो आप भी संस्था के साप्ताहिक भंडारा के तहत अपनी खुशियां जाहिर करे। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान बना रहे। संस्था के बिक्की गोंड ने कहा कि गढ़वा शहर की बहने भी संस्था से जुड़ कर समाजसेवा का कार्य कर रही है। इस अवसर पर संस्था के संचालक आकाश केशरी, संस्था के शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, यश गुप्ता, पियूष गुप्ता, संस्था के मीडिया प्रभारी अंशु कांस्यकार आदि मौजूद थे। गढ़वा| पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर शहर के पुरानी बाजार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने झाल मुरही खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। पश्चिम बंगाल के 294 सीटों पर हुए चुनाव में 206 सीटों पर भाजपा की जीत की खुशी भाजपाइयों में साफ झलक रही है। लोगों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में नया इतिहास लिखने की ओर अग्रसर है। भाजपा महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिला अध्यक्ष मीना देवी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिला मतदाताओं का बड़ा हिस्सा ममता को नकार दिया है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस मात्र 80 सीटों पर सिमट कर रह गई है। टीएमसी के गढ़ माने जानेवाले क्षेत्रों में भी भाजपा ने जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया है। भाजपा नेता डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि यह बंगाल की जीत है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, मीना देवी, वीणा अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, सविता शर्मा, मीना केशरी, शकुंतला केशरी, ललिता केशरी, रीता देवी, गायत्री देवी, विभा प्रकाश केशरी, सुधा देवी, कौशल्या देवी, नमिता कश्यप एवं संजू प्रकाश केशरी, विनय चौबे, इंदेश पांडेय आदि मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top