भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

टांगटोना में तालाब में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत




कसमार | प्रखंड के टांगटोना निवासी सरकारी शिक्षक फूलचंद महतो के पुत्र अंबुज कुमार महतो (8) की मौत गुरुवार को तालाब में डूबने से हो गई। जानकारी के अनुसार वह नव प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला (टांगटोना) में कक्षा तीन का छात्र था। गुरुवार को विद्यालय से घर लौटने के बाद वह ट्यूशन पढ़ने गया। ट्यूशन से घर आने के बाद अपने अन्य साथियों के साथ नहाने के लिए छोटका बांध नामक तालाब में चला गया। इसी क्रम में वह गहरे पानी में डूब गया। अन्य बच्चों के शोरगुल मचाने के बाद ग्रामीण और परिजन पहुंचे तथा उसे तालाब से बाहर निकालकर सबसे पहले खैराचातर स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां से कसमार सीएचसी जहां चिकित्सकों ने सादर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता फूलचंद महतो डुमरी में सरकारी शिक्षक हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top