![]()
राज्य में भीषण गर्मी और लोड के बीच हो रही बिजली कटौती पर ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी के. श्रीनिवासन ने कड़ा रुख अपनाया किया है। अब मुख्यालय में पदस्थापित बिजली विभाग के आला अधिकारी फील्ड में नजर आएंगे। सीएमडी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पूरे राज्य में ‘अनचाहे पावर कट’ को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बिजली वितरण नेटवर्क की निगरानी और मेंटेनेंस को दुरुस्त करने के लिए मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को 24 जिलों के सभी 15 विद्युत आपूर्ति क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के मुताबिक, ये अधिकारी केवल कागजी समीक्षा नहीं करेंगे, बल्कि जमीन पर उतरकर पावर सब-स्टेशन, वितरण ट्रांसफॉर्मर एवं अन्य विद्युत संरचनाओं की स्थिति की समीक्षा करेंगे। साथ ही संचालन एवं रखरखाव की तैयारियों की समीक्षा करने को भी कहा गया है। सभी अधिकृत अधिकारी प्रत्येक सप्ताह अपने आवंटित क्षेत्रीय कार्यालयों का दौरा करेंगे। उन्हें उसी सप्ताह अपनी रिपोर्ट एवं सुझाव उच्च अधिकारियों को सौंपने का निर्देश दिया गया है। माना जा रहा है कि मुख्यालय के हस्तक्षेप से फील्ड के अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ेगी, जिससे उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। इधर, शिकायतों के निबटारे के लिए 11 से 30 तक कैंप, जानें कब कहां लगेगा जेबीवीएनएल के रांची एसई डीएन साहू ने बिजली बिल विवाद और बिजली शिकायतों के निबटारे के लिए 11 मई से 30 मई तक कैंप लगाने का निर्देश दिया है। इस कैंप में उपरोक्त समस्याओं का त्वरित समाधान ऑन स्पॉट किया जाएगा। जो बहुत अधिक विवादित मामले होंेगे, आवेदन लेकर एक सप्ताह के अंदर उसका समाधान किया जाएगा। राज्य के 15 विद्युत आपूर्ति सर्किलों में इन अफसरों की तैनाती
आपूर्ति सर्किल प्रतिनियुक्त अधिकारी रांची पीके श्रीवास्तव, निदेशक (डी एंड पी) गुमला अरविंद कुमार, कार्यकारी निदेशक चाईबासा सुधीर कुमार, ईडी (ओ एंड एम) जमशेदपुर सुधांशु, जीएम (एस एंड पी) रामगढ़ व कोडरमा दीपक कुमार, जीएम डालटनगंज व गढ़वा सुधांशु झा, जीएम हजारीबाग संजय सिंह, जीएम वाणिज्यिक दुमका सुनील कुमार, जीएम (एपीटी) धनबाद समीर मुंडू, जीएम (एचआर) गिरिडीह संजय कुमार, जीएम देवघर धनंजय कुमार, जीएम आईटी साहिबगंज मंतोष मनी सिंह, जीएम चास अंजना शुक्ला दास, डीजीएम तकनीक 11 मई – पंचायत भवन कांके, विद्युत सबस्टेशन कोकर चौक, विद्युत सबस्टेशन, खूंटी 12 मई – विद्युत सबस्टेशन आईटीआई रातू रोड, पितांबरा पैलेस, बूटी मोड़ 13 मई – विद्युत सबस्टेशन पुराना विधानसभा, विद्युत सबस्टेशन हरमू 14 मई – विद्युत सबस्टेशन सेवा सदन, मोरहाबादी 15 मई – विद्युत सबस्टेशन इटकी, अनुमंडल कार्यालय बुंडू, विद्युत सबस्टेशन तोरपा 16 मई – विद्युत सबस्टेशन हटिया, विद्युत सबस्टेशन हरमू 17 मई – पंचायत भवन ठाकुरगांव, सबडिवीजन ऑफिस कोकर विद्युत कॉलानी, विद्युत सबस्टेशन बेड़ो 18 मई – पंचायत भवन पिठोरिया, नामकुम ब्लॉक कार्यालय खिजरी, विद्युत सबस्टेशन खूंटी 19 मई – अवर प्रमंडल कुसई कॉलानी, विद्युत सबस्टेशन अशोक नगर 20 मई – प्रशाखा कार्यालय न्यू मार्केट रातू रोड, विद्युत सबस्टेशन पानी टंकी बरियातू 21 मई – विद्युत सबस्टेशन ब्रांबे, विद्युत सबस्टेशन टाटीसिल्वे 22 मई – विद्युत सबस्टेशन हीनू, विद्युत सबस्टेशन बहु बाजार, विद्युत सबस्टेशन तोरपा 23 मई – कांके प्रखंड कार्यालय, कोकर विद्युत कार्यालय 24 मई – विद्युत सबस्टेशन रातू चट्टी, विद्युत सबस्टेशन ओरमांझी 25 मई – विद्युत सबस्टेशन तुपुदाना, विद्युत सबस्टेशन पॉलिटेक्निक बहु बाजार, विद्युत सबस्टेशन खूंटी 26 मई – विद्युत सबस्टेशन कांके रोड, चुटिया पावर हाउस 27 मई – चान्हो ब्लॉक कार्यालय, तमाड़ ब्लॉक कार्यालय 28 मई – विद्युत सबस्टेशन धुर्वा, विद्युत सबस्टेशन पुंदाग, विद्युत सबस्टेशन तोरपा 29 मई – पंचायत भवन गागी कांके, आरएमसीएच विद्युत कार्यालय 30 मई – मैक्लुस्कीगंज ब्लॉक कार्यालय, सिल्ली ब्लॉक कार्यालय, विद्युत सबस्टेशन खूंटी प्रतिनियुक्त अफसरों को हर सप्ताह रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपने का निर्देश
Source link