भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

प्रतीक-अपर्णा यादव की शादी बन गई थी 2012 की सुर्खियां, दोनों की...


Prateek Yadav-Aparna Love Story-Wedding: अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की शादी भाजपा नेता अपर्णा यादव से हुई थी. अपर्णा और प्रतीक की शादी ने साल 2012 में काफी सुर्खियां बटोरी थीं. यह उस वक्त की हाई-प्रोफाइल शादी तो थी ही, लव-विद अरेंज्ड मैरिज का भी नायाब उदाहरण थी. इन दोनों ने एक-दूसरे को 11 साल डेट किया था. इसके बाद इन्होंने शादी की थी. आइए जानते हैं उनके स्कूल लव से लेकर शादी तक का सफर कैसा रहा.

मुलायम सिंह के फिटनेस फ्रीक बेटे प्रतीक यादव भले ही राजनीति में नहीं थे लेकिन वे लोगों की नजरों और लाइमलाइट में हमेशा बने रहे. इसकी सबसे खास वजह थी उनकी बिंदास जिंदगी और आलीशान लाइफस्टाइल. प्रतीक यादव की लव स्टोरी और शादी, दोनों ही यादव खानदान के यादगार लम्हों में शामिल हैं.

प्रतीक और अपर्णा की लव स्‍टोरी काफी फि‍ल्‍मी है. इनकी प्रेम कहानी स्‍कूल टाइम से शुरू हुई थी जो शादी के मंडप तक पहुंची.

प्रतीक यादव की शादी अपर्णा यादव से 2012 में हुई थी. यह उस वक्त की हाई-प्रोफाइल शादी थी. जिसमें एक से एक बड़े सिनेमाई सितारे और राजनीतिक हस्तियां शिरकत करने पहुंची थीं. उस वक्त मुलायम सिंह का रसूख और दबदबा भी इतना था कि यह यादव खानदान की यादगार शादियों में से एक थी. यह अपर्णा और प्रतीक की लव विद अरेंज्ड मैरिज थी.

अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की प्रेम कहानी बेहद ही फिल्मी है. ये दोनों लखनऊ में अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे लेकिन कॉमन दोस्तों और इंटर स्कूल फंक्शनों के चलते एक दूसरे से मिलते थे और एक दूसरे के साथ समय बिता पाते थे. धीरे-धीरे दोस्ती का ये सिलसिला काफी आगे बढ़ गया और प्यार में बदल गया, हालांकि एक घटना से पहले तक दोनों ही इस प्रेम कहानी से अंजान थे.

साल 2001 की बात है जब अपर्णा यादव एक बार किसी फ्रेंड की जन्मदिन की पार्टी में गईं और वहां प्रतीक भी आए हुए थे. अपर्णा को पहले ये नहीं पता था कि प्रतीक मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं. पार्टी खत्म होने के बाद प्रतीक ने अपर्णा बात कर रहे थे तभी प्रतीक ने उनसे उनकी ई-मेल आईडी मांगी. चूंकि उस दौर में फोन का चलन उतना नहीं था तो अपर्णा ने प्रतीक को मेल आईडी दे दी. कुछ दिन बाद अपर्णा अपना ई-मेल चेक कर रही थी तो उन्होंने देखा कि प्रतीक यादव के बहुत सारे मेल इनबॉक्स में पड़े थे. जब अपर्णा ने एक-एक मेल पढ़कर देखा तो उनकी खुशी और आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा. प्रतीक ने हर ईमेल में उन्हें अपने दिल की बात लिख भेजी थी और अपर्णा के प्रति अपने जज्बातों को बयां किया था.

प्रतीक और अपर्णा अलग-अलग स्‍कूलों में पढ़ने के बाद भी इंटर स्‍कूल कार्यक्रमों में एक दूसरे से म‍िलते थे और खूब बातें करते थे.

इस तरह ईमेल से प्रतीक ने अपर्णा को पहली बार प्रपोज किया था. इसके बाद अपर्णा के दिल ने भी हामी भर दी और प्रेम की ये कहानी अगले 11 सालों तक लखनऊ की हवाओं में गुनगुनाती रही. दोनों ने 11 साल डेट करने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी तो दोनों के ही परिवार वाले राजी हो गए और साल 2012 में यह लव विद अरेंज्ड मैरिज हुई.

बताया जाता है कि प्रतीक और अपर्णा की शादी साल 2012 की सबसे हिट शादी थी और इसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं. अमिताभ बच्चन से लेकर अनिल अंबानी और तमाम राजनीतिक कद्दावर हस्तियां इस विवाह में शामिल हुए थे. उस वक्त लखनऊ के गलियारों में प्रतीक और अपर्णा की लवस्टोरी और शादी के खूब चर्चे हुए.

शादी के बाद अपर्णा और प्रतीक का जीवन खुशहाल बीत रहा था और फिर उनके घर एक बेटी प्रथमा का जन्म हुआ. दोनों ही मिलकर प्रथमा को पाल रहे थे. जहां प्रतीक पूरी तरह राजनीति से दूर जिम और बिजनेस पर फोकस्ड थे तो अपर्णा को राजनीति में आने का मन हुआ. अपर्णा ने बीजेपी ज्वॉइन की, जो उनके और सपा खानदान के बीच टकराव की वजह भी बनी.यहीं से दोनों के रिश्तों ने अचानक एक मोड़ ले लिया.

फिर 2025 में खबर आई कि अपर्णा और प्रतीक के रिश्ते में कुछ खटपट चल रही है. दोनों के विचारों में टकराव हो रहे हैं. इसकी झलकियां जब तब अपर्णा के बयानों और प्रतीक की ऑनलाइन पोस्ट से मिलती रहती थीं, और फिर एक दिन ऐसा हुआ जिसने दोनों के रिश्तों से प्रेरणा लेने वाले हजारों दिलों को तोड़ दिया.

एक दिन इंस्टाग्राम पर प्रतीक यादव एक पोस्ट शेयर कर तहलका मचा दिया और अपर्णा पर कई आरोप लगाए. प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, मैं जल्द से जल्द अपनी पत्नी अपर्णा से तलाक लेने जा रहा हूं. उन्होंने आरोप लगाया कि अपर्णा ने उनके पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद कर दिया है. प्रतीक ने कहा कि अपर्णा की इच्छा केवल प्रसिद्ध और प्रभावशाली बनने की है. उन्होंने यह भी लिखा कि वह इस समय खराब मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं, लेकिन अपर्णा को इसकी कोई परवाह नहीं है. प्रतीक के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया, हालांकि इतने पर भी अपर्णा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

वहीं अब प्रतीक के निधन की खबर ने सभी को झकझोर दिया है.प्रतीक की मौत के पीछे जहर की आशंका जताई गई है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है और पोस्टमॉर्टम का इंतजार किया जा रहा है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top