भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

2 साल बाद बेल पर जेल से बाहर आए आलमगीर



रांची | पूर्व मंत्री आलमगीर आलम सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से बाहर आए। रिहाई के दौरान पाकुड़ उनकी विधायक प|ी निशात आलम, बेटा व पोता मौजूद थे। आलमगीर के जेल से बाहर आते ही समर्थकों ने नारेबाजी की। गौरतलब है कि ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 15 मई 2024 को आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। मामले में आलमगीर आलम के पीए के नौकर के ठिकाने से ईडी ने 37.50 करोड़ रुपए नकद बरामद किए थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top