भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

NEET UG 2026 LIVE: 10 दिनों की सीबीआई रिमांड में भेजे गए...


नई दिल्ली (NEET UG 2026 LIVE Updates). देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर पूरे देश में घमासान मचा हुआ है. एक तरफ जहां सीबीआई नीट यूजी पेपर लीक घोटाले की जड़ों तक पहुंचने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रभावित छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है. नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई के हाथों में है. सूत्रों की मानें तो हाल ही में बायोलॉजी टीचर मनीषा मंधारे को गिरफ्तार किया गया है.

NEET UG 2026 LIVE: शाम 5 बजे जज सुनाएंगे फैसला

नीट यूजी 2026 लाइव: नीट पेपर लीक मामले में आरोपी पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे की रिमांड को लेकर कोर्ट के अंदर दोनों पक्षों के वकीलों की बहस पूरी हो चुकी है. सीबीआई के वकील ने कोर्ट के सामने दलील दी कि इस महाघोटाले की जांच अभी बेहद अहम मोड़ पर है और कई कड़ियों को जोड़ना बाकी है, इसलिए आरोपियों को 14 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा जाए. इस हाई-प्रोफाइल मामले में जज आज शाम करीब 5 बजे रिमांड पर अपना अंतिम आदेश सुनाएंगे.

NEET UG 2026 LIVE: छात्रों को बंधक बनाकर रटाना

नीट यूजी 2026 लाइव: जांच में एक बेहद चौंकाने वाला तरीका सामने आया है. पेपर लीक माफिया परीक्षा से एक रात पहले कुछ चुनिंदा छात्रों को किसी गुप्त स्थान या फ्लैट पर ले जाते थे, जहां उनके मोबाइल छीन लिए जाते थे और उन्हें रात भर लीक प्रश्नपत्र के उत्तर रटवाए जाते थे.

NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: सीकर के फ्लैटों की छानबीन

नीट यूजी 2026 लाइव: सीकर पुलिस और सीबीआई की स्थानीय टीमों ने कई ऐसे हॉस्टलों और फ्लैटों पर नोटिस चिपकाए हैं जहां संदिग्ध छात्र या एजेंट ठहरे हुए थे. इन जगहों से मिले डायरियों और बैंक पासबुक से करोड़ों रुपये के लेन-देन का पता चला है.

NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: नामी संस्थानों के पूर्व कर्मचारियों पर शक

नीट यूजी 2026 लाइव: जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ नामी कोचिंग इंस्टिट्यूट्स के पूर्व कर्मचारी और मैनेजमेंट से जुड़े लोग अब स्वतंत्र रूप से ‘कंसल्टेंसी’ चला रहे थे, जो असल में छात्रों को पास कराने के नाम पर पैसे ऐंठने का रैकेट था.

NEET UG 2026 LIVE: कोचिंग हब्स पर सीबीआई की नजर

नीट यूजी 2026 लाइव: राजस्थान के सीकर और कोटा जैसे बड़े कोचिंग हब्स इस समय जांच एजेंसियों के मुख्य रडार पर हैं. सीबीआई इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि क्या इन कोचिंग संस्थानों के कुछ बड़े शिक्षक या फैकल्टी मेंबर्स भी इस लीक गिरोह का हिस्सा थे.

NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: ‘सवाल चुनना NTA का काम, मेरा नहीं’: मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी

नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: कोर्ट की कार्यवाही के दौरान मुख्य आरोपी पीवी कुलकर्णी ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की भूमिका पर सवाल उठाते हुए बड़ा दावा किया. कुलकर्णी ने कहा कि उन्हें यह बिल्कुल नहीं पता था कि उनके द्वारा तैयार किए गए सवाल परीक्षा के लिए चुने गए हैं या नहीं; उनका काम सिर्फ सवाल सेलेक्ट करके एनटीए को देना था और उन सवालों को अंतिम प्रश्नपत्र में शामिल करना या न करना पूरी तरह से एनटीए का अपना फैसला था.

NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: ‘मेरे खिलाफ सबूत नहीं, 14 दिन की रिमांड गलत’

नीट यूजी 2026 लाइव: कोर्ट में मनीषा वाघमारे के वकील ने सीबीआई की 14 दिनों की रिमांड मांग का कड़ा विरोध किया. उन्होंने अदालत से कहा कि मनीषा की गिरफ्तारी महज एक सह-आरोपी के बयान के आधार पर की गई है और जांच एजेंसी के पास उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं है; ऐसे में मनीषा को 3 दिन से अधिक की रिमांड पर भेजना पूरी तरह से गलत और अवांछित होगा.

NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: मनीषा वाघमारे की कस्टडी पर सवाल

नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: कोर्ट की कार्यवाही के दौरान आरोपी मनीषा वाघमारे के वकील ने उनकी कस्टडी को पूरी तरह गलत ठहराते हुए जोरदार दलीलें दीं. वकील ने अदालत से कहा कि पुणे पुलिस द्वारा सबसे पहले मनीषा को गलत तरीके से हिरासत में लिया गया था और उनकी गिरफ्तारी महज धनंजय लोखंडे नामक व्यक्ति के बयान के आधार पर की गई है, जबकि उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत मौजूद नहीं है; ऐसे में सीबीआई द्वारा मांगी गई 14 दिनों की लंबी कस्टडी का कोई कानूनी औचित्य नहीं बनता है.

NEET UG 2026 LIVE: विपक्ष ने सरकार को घेरा

नीट यूजी 2026 लाइव: नीट पेपर लीक का यह मामला अब पूरी तरह से राजनीतिक रंग ले चुका है. देश के प्रमुख विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और एनटीए पर तीखे हमले किए हैं और देश के शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की है.

NEET UG 2026 LIVE: काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक की मांग

नीट यूजी 2026 लाइव: कई याचिकाकर्ताओं ने अदालत से मांग की है कि जब तक सीबीआई की जांच पूरी नहीं हो जाती और असली गुनहगार पकड़े नहीं जाते, तब तक मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया पर पूरी तरह से अंतरिम रोक लगा दी जानी चाहिए.

NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: सिंडिकेट को लेकर बड़ा दावा

नीट यूजी 2026 लाइव: कोर्ट को संबोधित करते हुए सीबीआई के वकील ने जोर देकर कहा कि इस पूरे घोटाले में पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे का रोल सबसे महत्वपूर्ण और केंद्रीय रहा है. इन दोनों ने ही लीक प्रश्नपत्र को छात्रों तक पहुंचाने और पैसों के लेन-देन के लिए मुख्य सिंडिकेट तैयार किया था.

NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: दिल्ली से बाहर कई राज्यों में होगी छापेमारी

नीट यूजी 2026 लाइव: अदालत में दलील देते हुए सीबीआई के वकील ने स्पष्ट किया कि इस पेपर लीक के तार देश के कई हिस्सों से जुड़े हैं. जांच एजेंसी ने कहा कि पूछताछ और सबूतों की बरामदगी के लिए उन्हें आरोपियों को दिल्ली से बाहर देश के कई अन्य राज्यों और रणनीतिक लोकेशंस पर लेकर जाना है, जिसके लिए लंबी रिमांड बेहद जरूरी है.

NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: मास्टरमाइंड कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे की 14 दिनों की रिमांड मांगी

नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: मामले की गहराई से जांच और पूछताछ के लिए सीबीआई के वकील ने मुख्य आरोपी पीवी कुलकर्णी और उसकी सहयोगी मनीषा वाघमारे की 14 दिनों की भारी-भरकम पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग अदालत से की है, ताकि इस गिरोह के बाकी सदस्यों का पता लगाया जा सके.

NEET UG 2026 LIVE: सीबीआई ने कोर्ट में रखीं दलीलें

नीट यूजी 2026 लाइव: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में आज कोर्ट की कार्यवाही के दौरान सीबीआई के वकील ने आरोपियों के खिलाफ लगे आरोपों की विस्तृत जानकारी अदालत के सामने रखी. केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि इस पूरे परीक्षा घोटाले के पीछे एक सुनियोजित नेटवर्क काम कर रहा था.

NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: पारदर्शिता की मांग पर अड़े छात्र

नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: छात्र संगठनों का एक सुर में कहना है कि वे तब तक अपना आंदोलन वापस नहीं लेंगे जब तक एनटीए अपनी कमियों को स्वीकार नहीं करता और भविष्य में इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं को फुलप्रूफ बनाने के लिए किसी ठोस योजना का ऐलान नहीं करता.

NEET UG 2026 LIVE: एग्जाम सेंटर दूर होने की शिकायत

नीट यूजी 2026 लाइव: कई उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि एनटीए ने दोबारा परीक्षा के लिए जो केंद्र दिए हैं, वे उनके घर से काफी दूर हैं. हालांकि, अब करेक्शन विंडो खुलने के बाद उम्मीद है कि छात्रों की यह बड़ी समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी.

NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: अभिभावकों का बढ़ता मानसिक तनाव

नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: इस धांधली ने न केवल उम्मीदवारों को बल्कि उनके माता-पिता को भी गहरे मानसिक तनाव में डाल दिया है. माता-पिता का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चों की कोचिंग के लिए लाखों रुपये कर्ज लिए हैं और अब परीक्षा के इस तरह विवादों में घिरने से उनका भविष्य अंधकार में दिख रहा है.

NEET UG 2026 LIVE: सोशल मीडिया पर #NEETScam ट्रेंड

नीट यूजी 2026 लाइव: ट्विटर (अब एक्स) और इंस्टाग्राम पर पिछले कई दिनों से #NEETScam और #NTA_Answer_Key जैसे हैशटैग लगातार टॉप ट्रेंड में बने हुए हैं. देश भर के लाखों छात्र अपनी मार्कशीट और विसंगतियों के स्क्रीनशॉट शेयर कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं.

NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: ईमानदार छात्रों का हक मारने का आरोप

नीट यूजी 2026 लाइव: प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों का कहना है कि जो बच्चे दिन-रात एक करके पढ़ाई करते हैं, उनका हक ऐसे अमीर लोग मार रहे हैं जो 10-15 लाख रुपये फेंककर पेपर खरीद लेते हैं. छात्रों ने मांग की है कि दोषियों को उम्रकैद जैसी कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: कोटा के कोचिंग छात्रों की चिंता

नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: देश की कोचिंग राजधानी कहे जाने वाले कोटा में पढ़ रहे छात्र इस री-एग्जाम के फैसले से काफी तनाव में हैं. कई छात्रों का कहना है कि वे पहले ही मानसिक रूप से थक चुके थे और अब दोबारा परीक्षा की तैयारी करना उनके लिए एक कठिन चुनौती साबित हो रहा है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top