भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

25 को सीएम आदिवासियों का पहला डिजिटल एप लॉन्च करेंगे




सिटी रिपोर्टर } आदिवासी समाज को डिजिटल क्रांति से जोड़ने और युवाओं को नई राह दिखाने के लिए देश का पहला समर्पित डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘आदिनिवास एप’ तैयार हो चुका है। आगामी 25 मई 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि इस एप की लॉन्चिंग करेंगे। रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर एरिक केरकेट्टा ने बताया कि यह सिर्फ एक एप नहीं, बल्कि जनजातीय भारत की पहचान, गरिमा और सुनहरे भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक आंदोलन की शुरुआत है। आदिनिवास की टीमें दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार तक सक्रिय हो चुकी हैं। मौके पर कमेटी मेंबर अंशु एक्का, अंशु लकड़ा, रंजीत टोप्पो और अभिषेक मिंज मुख्य रूप से उपस्थित थे। यह एप देश के आदिवासी बहुल राज्यों के युवाओं को एक मंच पर लाएगा। आदिवासी उद्यमियों और व्यापारियों को उत्पादों की बिक्री के लिए बड़ा डिजिटल बाजार तैयार करेगा। भाषा-परंपरा को पहचान दिलाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top