Last Updated:
Ranchi Top Colonies: झारखंड की राजधानी रांची में कुछ ऐसी कॉलोनी हैं जहां घर लेने का लोग सपना देखते हैं. ये इतनी साफ-सुथरी, खूबसूरत और सुविधाओं से लैस हैं कि लगता है एक पूरा टाउन हो. सिक्योरिटी भी गजब की रहती है. शहर के अमीर लोग, बिजनेसमैन अक्सर यहीं अपना घर बनाते हैं.
झारखंड की राजधानी रांची में कुछ ऐसी कॉलोनी हैं जहां पर बसने का लोग सपना देखते हैं. इस क्रम में सबसे पहला नाम आता है अशोकनगर का, दूसरा मेकॉन, तीसरा सेल सिटी का व चौथा पीपी कंपाउंड का. दरअसल, ये कॉलोनी इतनी साफ-सुथरी और इतनी खूबसूरत हैं कि लगता है कि ये एक टाउन हैं. यहां पर स्कूल से लेकर मंदिर, क्लब, हॉस्पिटल सब कुछ एक ही जगह देखने को मिल जाता है.
पीपी कंपाउंड की बात करें तो रांची के जितने भी बड़े-बड़े बिजनेस टायकूंस हैं, जिनके बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें हैं वे सब यहीं पर रहते हैं. यहां पर भी खूबसूरत बंगले व एकदम शांति देखने को मिलती है. यहां का का कल्चर काफी हाई प्रोफाइल है. सिक्योरिटी भी इतनी टाइट है कि अगर आप यूं ही घूमते हैं तो आपसे पूछा जाएगा कि आप यहां पर क्यों आए हैं और आपका घर कौन सा है.
उसके बाद आप आ जाइए रांची के अशोकनगर. यहां पर खूबसूरत बंगले देखने को मिलेंगे. ऐसे बंगले जो शायद ही आपने देखे होंगे. बंगले देखकर ही लोगों की तमन्ना जाग जाती है की काश ऐसा घर हमारा भी होता. यहां पर आपको जितनी महंगी गाड़ियां होती हैं वे देखने को मिलेंगी. जैसे बीएमडब्ल्यू ऑडी वगैरह. इतना साफ सुथरा एरिया है कि यहां पर एक रैपर भी अगर आप दिखा दे तो आपको इनाम दिया जाएगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कोई भीड़ नहीं चारों तरफ हरियाली. इसके बाद बात करते हैं मेकौन कॉलोनी की. यहां पर तो आपको मात्र 1 किलोमीटर के दायरे में हॉस्पिटल से लेकर जेवीएम शामली स्कूल, क्लब और खेलने के लिए प्लेग्राउंड देखने को मिल जाएगा. ये सारी जगहें आप पैदल ही एक्सप्लोर कर सकते हैं, चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ पेड़ पौधे और शांति.
वही, सेल सिटी में तो रांची का सबसे बड़ा स्कूल डीपीएस देखने को मिलेगा. यहां पर भी मंदिर से लेकर प्लेग्राउंड सब कुछ मौजूद है. यहां पर क्वार्टर हैं जिनमें बाहर नंबरिंग की गई है. एकदम साफ-सुथरी सड़क, एक भी अनजान व्यक्ति नहीं, सिक्योरिटी एकदम टाइट, शाम के समय यहां से सनसेट का नजारा देखना बड़ा जबरदस्त होता है.