भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आम का कलाकंद और गुलकंद लस्सी का स्वाद बना रहा लोगों को...


होमफोटोलाइफ़फूड

स्वाद और ठंडक का डबल धमाका! गन्ने का जूस, आम का कलाकंद और लस्सी छाई बाजार में

Last Updated:

Ajmer Pushkar Food News: भीषण गर्मी के बीच अजमेर और पुष्कर में आम का कलाकंद, गन्ने का ताजा जूस और गुलकंद लस्सी लोगों को स्वाद और ठंडक का अनोखा अनुभव दे रहे हैं. स्थानीय बाजारों और मिठाई की दुकानों पर इन खास व्यंजनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. आम के फ्लेवर से तैयार कलाकंद मिठास और ताजगी का स्वाद दे रहा है, वहीं गुलकंद लस्सी और गन्ने का जूस गर्मी से राहत पहुंचाने में लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. पर्यटक और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इन देसी स्वादों का आनंद ले रहे हैं, जिससे अजमेर-पुष्कर की फूड कल्चर को नई पहचान मिल रही है.

अजमेर के केसरगंज क्षेत्र में रसीला जूस पार्लर गर्मियों में लोगों की पसंदीदा जगहों में शामिल है. यहां ताजे फलों से तैयार फ्रेश फ्रूट जूस, पपीता शेक और मिक्स फ्रूट शेक का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. ठंडे शेक, आइसक्रीम ड्रिंक्स और स्पेशल फलाहारी जूस युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं. गर्मी से राहत पाने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं.

अजमेर के डीएवी कॉलेज रोड पर स्थित गन्ने के जूस की यह दुकान गर्मियों में लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. यहां खास बात यह है कि पारंपरिक लकड़ी की मशीन से गन्ने का ताजा जूस निकाला जाता है, जिसका स्वाद लोगों को बेहद पसंद आता है. बर्फ और नींबू के साथ परोसा जाने वाला यह ठंडा जूस गर्मी में राहत देता है. सुबह से शाम तक यहां ग्राहकों की अच्छी भीड़ दिखाई देती है.

राजस्थान की तपती गर्मियों में अजमेर शहर अपने स्वादिष्ट और ठंडक देने वाले पेय पदार्थों के लिए खास पहचान रखता है. यहां की कई प्रसिद्ध जगहों पर मिलने वाले जूस, लस्सी, सोडा और पारंपरिक मिठाइयां लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ स्वाद का अनोखा अनुभव भी देती हैं. खासतौर पर गर्मियों के मौसम में स्थानीय लोग और बाहर से आने वाले पर्यटक इन ठंडी चीजों का खूब आनंद लेते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अजमेर के अजयनगर क्षेत्र में स्थित सोनू जूस सेंटर युवाओं का पसंदीदा स्पॉट बना हुआ है. यहां अलग-अलग फ्लेवर के ड्रिंक्स खास तरीके से तैयार किए जाते हैं. नींबू, पुदीना, सोडा और बर्फ को मैश कर बनाए गए अलग-अलग ड्रिंक्स लोगों को गर्मियों में खूब राहत देता है. शाम के समय यहां युवाओं की अच्छी भीड़ देखने को मिलती है.

पुष्कर का लक्ष्मी मिष्ठान भंडार अपने स्वादिष्ट मालपुओं के साथ-साथ खास गुलकंद लस्सी के लिए भी बेहद प्रसिद्ध है. यहां ताजे पुष्कर के गुलाबों से तैयार गुलकंद डालकर पारंपरिक तरीके से लस्सी बनाई जाती है, जिसका स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. गर्मियों में यह ठंडी और स्वाद से भरपूर लस्सी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को ताजगी और राहत देती है.

अजमेर के फव्वारा सर्किल चौराहे पर स्थित जोधा स्वीट्स गर्मियों में अपने खास आम के कलाकंद के लिए प्रसिद्ध है. यहां ताजे आम और मावे से तैयार किया जाने वाला यह स्वादिष्ट कलाकंद लोगों को बेहद पसंद आता है. मिठाई प्रेमियों के लिए यह खास आकर्षण बना रहता है. ठंडा और मीठा स्वाद गर्मी में राहत देने के साथ पारंपरिक मिठास का अनोखा अनुभव भी कराता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top