भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

10 लाख का इनामी पीएलएफआई का स्टेट चीफ अमृत होरो गिरफ्तार




रांची| प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के स्टेट चीफ और 10 लाख रुपए के इनामी उग्रवादी अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक स्वचालित पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और पीएलएफआई के नक्सली पर्चे बरामद किए गए हैं। एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि अमृत होरो पिछले करीब 16 वर्षों से झारखंड में सक्रिय था और रांची समेत कई जिलों में नक्सली घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, लेवी वसूली, फायरिंग, आगजनी और व्यवसायियों को धमकी देने जैसे 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार अमृत होरो कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। वर्ष 2023 में लापुंग के हुलसू निवासी राजेश कुमार साहू की गोली मारकर हत्या, खूंटी में रेल परियोजना साइट पर फायरिंग और मशीनों में आगजनी, ठेकेदारों से लाखों लेवी मांगने तथा विभिन्न जिलों में व्यवसायियों को धमकाने के मामलों में उसका नाम सामने आया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top