Last Updated:
Bokaro Agriculture News: बोकारो के परसाबेड़ा गांव के किसान शरद महतो ने 50 डेसिमल में मचान विधि से करेला उगाकर धान छोड़ स्मार्ट खेती अपनाई है. वह15 हजार लागत पर 75 हजार से 1 लाख रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं. किसान ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब पर इसकी स्मार्ट खेती करनी सीखी है.
बोकारो: झारखंड में बोकारो जिले के चास प्रखंड के परसाबेड़ा गांव के किसान शरद महतो 50 डेसिमल जमीन पर स्मार्ट खेती अपनाकर मोटी कमाई कर रहे हैं. उन्होंने पारंपरिक धान की खेती से अलग हटकर मचान विधि से करेला की खेती शुरू की और आज इससे बेहतर मुनाफा कमा रहे हैं. किसान शरद महतो बताते हैं कि वह किसान परिवार से आते हैं. इससे पहले वह सिर्फ धान की खेती करते थे, लेकिन यूट्यूब के माध्यम से आधुनिक खेती की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने सब्जियों की खेती की ओर कदम बढ़ाया और नई तकनीकों को अपनाकर अब वह कम जमीन में भी अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं.
45 दिनों में फसल हो जाती है तैयार
किसान ने बताया कि अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह में उन्होंने करेला की बुवाई की थी. आमतौर पर करेला की फसल किस्म के अनुसार 45 से 60 दिनों में तैयार हो जाती है और एक बार फसल तैयार होने के बाद किसान इससे करीब 3 महीने तक लगातार तुड़ाई ले सकते हैं. वहीं, बाजार में साल भर करेला की अच्छी डिमांड देखने को मिलती है.
जानें खेती में कितना है मुनाफा
किसान शरद महतो के अनुसार 50 डेसिमल जमीन में करेला की खेती पर लगभग 15 हजार रुपये की लागत आती है. जहां पूरे सीजन में 30 से 40 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त हो जाता है, जिसे वह बोकारो के सेक्टर-5 सब्जी मंडी में बेचते हैं और वर्तमान में मंडी में करेला का औसत भाव करीब 30 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से पूरे सीजन में कम से कम 90 हजार से 1.20 लाख रुपये तक की आमदनी हो जाती है. लागत निकालने के बाद किसानों को 75 हजार से 1 लाख रुपये तक का शुद्ध मुनाफा मिल सकता है.
किसान शरद का कहना है कि करेला की खेती में मिट्टी और कीट नियंत्रण पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है और कम लागत और बेहतर पैदावार के लिए यह बेहतर विकल्प है. इसकी खेती से किसान घर बैठे ही तगड़ी कमाई कर सकते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें